{"_id":"62697da6ae16722b3d16616f","slug":"asha-in-labour-room-notice-to-cms-hardoi-news-knp693657769","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबररूम में मिलीं आशाबहुएं, महिला सीएमएस को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेबररूम में मिलीं आशाबहुएं, महिला सीएमएस को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। एसी चोरी प्रकरण के बाद अब अनियमितताओं को लेकर जिला महिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या को निरीक्षण के दौरान लेबर रूम में आशाएं मिलीं। इस पर सीएमएस को व्यवस्था सुधारने के लिए नोटिस जारी किया है।
प्राचार्या डॉ. वाणी गुप्ता ने मंगलवार रात 10 से 12 बजे तक जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला अस्पताल में उन्हें अस्पताल के अंदर पुरुषों की उपस्थिति मिली। लेबर रूम में आशाएं मिलीं। इस पर उन्होंने महिला सीएमएस को फटकार लगाई।
तीन राउंड में निरीक्षण के निर्देश
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या ने सीएमएस को निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। थ्रीडी इंस्पेक्शन में पहले सीनियर रेजीडेंट राउंड कर निरीक्षण करते हैं। इसके बाद डॉक्टर का राउंड होता है। बाद में तीसरा राउंड सीएमएस का होता है। प्राचार्या ने महिला सीएमएस को तीनों राउंड अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में कुछ अनियमितताएं पाए जाने पर व्यवस्था में सुधार के लिए सीएमएस को नोटिस दिया गया है। साथ ही लेबररूम में आशा कर्मियों को न जाने के निर्देश दिए गए हैं। आशाओं का काम केवल मरीज को एडमिट कराने तक होता है। उनकी भूमिका लेबर रूम के बाहर तक है।
- डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्या, मेडिकल कालेज, हरदोई