फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Arrested nine people , including raw alcohol

कच्ची शराब समेत नौ लोग गिरफ्तार

Thu, 05 Mar 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 05 Mar 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
Arrested nine people , including raw alcohol

होली के त्योहार के मद्देनजर पूरे जिले में अवैध शराब

विज्ञापन
के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 128 स्थानों पर छापामारी की गई। 248 लीटर शराब बरामद हुई, वहीं 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा हजारों लीटर लहन नष्ट की गई। इसके अलावा तीन भट्ठियां नष्ट की गई।

उधर, सवायजपुर एसडीएम अविनाश कुमार की अगुवाई में बुधवार को अवैध कच्ची शराब को लेकर चलाए गए अभियान में कंजड़ कालोनी व देवी मंदिर के समीप दो स्थानों पर भारी मात्रा में कच्ची लहन व शराब बरामद की गई। तहसील के ठीक पीछे स्थित अवैध शराब का कारोबार देख अफसरों का पारा चढ़ गया और उन्होेंने मातहतों को कड़ी फटकार लगाई।

इस दौरान पुलिस ने नौ लोगों को पकड़ा। बुधवार को पुलिस ने छापामारी कर 100 क्विंटल लहन, 100 लीटर कच्ची शराब, यूरिया, गैस सिलेंडर समेत उपकरण बरामद किए। बड़ी संख्या में खेतों में गड़े लहन के डिब्बों को भी निकलवाया गया। इस दरम्यान जांच मेें चौकी इंचार्ज की संलिप्तता पाई गई।

छापामारी के दौरान तहसीलदार रामसुमेरन द्विवेदी, नायब तहसीलदार प्रमेश कुमार, सीओ सिटी रामलाल राय, सीओ हरपालपुर नितेश कुमार, शहर कोतवाल नागेश मिश्रा, हरपालपुर कोतवाल परशुराम कुशवाहा, सांडी कोतवाल सुरेश तिवारी और कोतवाली देहात कोतवाल परशुराम समेत महिला पुलिस व भारी मात्रा में पीएसी मौजूद रही।

इस बाबत एसओ नीरज वालिया ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा, वहीं आज फिर एसडीएम के निर्देश पर कंजड़ कालोनी में छापा मारकर लहन व कच्ची शराब जो होली के लिए बिक्री को रखी गई थी, उसे बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed