फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Arrested for forgery by becoming a fake advocate

Hardoi News: फर्जी अधिवक्ता बन जालसाजी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 19 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Arrested for forgery by becoming a fake advocate
24 जनवरी को एक शिकायत के बाद शुरू हुई थी जांच
विज्ञापन

18 मुकदमे कोतवाली शहर व लोनार थाने में हो चुके दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। फर्जी अधिवक्ता बन जालसाजी करने के आरोप में पूर्व सपा नेता कुलदीप यादव उर्फ केडी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को शहर के बावन चुंगी स्थित उसके घर से उसे गिरफ्तार किया है।
शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि सवायजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनेपुर के मूल निवासी कुलदीप सिंह यादव के विरुद्ध उसी के गांव के सुरेंद्र सिंह ने जालसाजी की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुलदीप कूटरचित पंजीयन प्रमाण पत्र के आधार पर वकालत करता है। लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर धन अर्जित करता है। सुरेंद्र का आरोप है कि 11 जनवरी को उसने एसपी आफिस में अपने परिजनों के साथ आकर उसके साथ मारपीट की और जान से मार डालने की धमकी भी दी। उसके विरुद्ध झूठा मुकदमा कोतवाली शहर में पंजीकृत कराया। जानकारी करने पर पता चला कि कुलदीप अधिवक्ता है ही नहीं, उसने फर्जी व कूटरचित अधिवक्ता पंजीयन प्रमाण पत्र के आधार पर बार एसोसिएशन की सदस्यता हासिल की है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि उनकी टीम ने कुलदीप यादव को उसके शहर के मोहल्ला आलू थोक बावन चुंगी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन हुआ था सपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज
पूर्व सपा नेता कुलदीप यादव का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था जब समाजवादी पार्टी की इकाइयां भंग होने के बाद वह खुद जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर जबरन काबिज हो गया था। उस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष की हैसियत से जितेंद्र वर्मा जीतू ने उसका विरोध किया था। तब दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हुई थी।
-------------------------------
जीतू बोले, बुरे काम का बुरा नतीजा...
कुलदीप की गिरफ्तारी के बाद सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति साझा की। कुलदीप की फोटो, उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे की सूची आदि पोस्ट कर लिखा कि बुरे काम का बुरा नतीजा। वर्षों के लिए जेल चला गया। दूसरे अधिवक्ता के सीओपी नंबर पर स्वयं का फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड फर्जी रूप से वकालत कर रहा था। फर्जी रूप से जिला कार्यालय व जिलाध्यक्ष की कुर्सी कब्जा कर लेना, चोरी, डकैती, राहजनी, नौकरी के नाम पर ठगी, हत्या का प्रयास, ऐसा कोई गलत काम नहीं जो इन्होंने न किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed