{"_id":"5fb952cd8ebc3e9b9f3730dd","slug":"arrest-accused-in-double-murder-case-hardoi-news-knp5955039178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पाली के ग्राम खम्हरिया में दोहरे हत्याकांड के सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर सपा पदाधिकारियों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
एसपी अनुराग वत्स को ज्ञापन सौंपते हुए सपा नेता हरीसिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पाली क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में दो भाइयों की हत्या कर दी गई। इसमें 14 आरोपी नामजद थे लेकिन पुलिस अब तक आठ को ही गिरफ्तार कर सकी है। अन्य आरोपी पीड़ित पक्ष पर दबाव बना रहे हैं। इन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। ऐसा न होने पर कलक्ट्रेट में आमरण अनशन किया जाएगा। इस मौके पर सपा यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष नीरज अवस्थी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव, परिवेश श्रीवास्तव, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
दोहरे हत्याकांड में तीन और गिरफ्तार
पाली। थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में शनिवार रात दो सगे भाइयों सुनील और मुकेश की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को सोनू और उमेश पुत्रगण शंभू दयाल व धीरेंद्र पुत्र तोताराम को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रधान के पति और उसके चार पुत्रों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। (संवाद)