फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   arp

20 ने छोड़ी तो 43 ने दी एआरपी की परीक्षा

Tue, 14 Sep 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
arp
हरदोई। जिले के परिषदीय स्कूलों में गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए सहायक एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई। जिसमें 20 अनुपस्थित रहे तो 43 आवेदक शिक्षकों ने मौजूद रहकर परीक्षा दी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र व 19 ब्लाकों में कुल 100 एआरपी का चयन होना है। अभी तक 59 कार्यरत हैं। जबकि 41 पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों को लेकर आवेदन लिए गए थे। जिसमें विभिन्न ब्लाकों से 70 ने आवेदन दिए। जिसमें सात आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए। मंगलवार को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार लिखित परीक्षा हरदेवगंज परिषदीय विद्यालय में कराई गई। जिसमें 20 ने परीक्षा छोड़ दी तो 43 शिक्षक परीक्षा में मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि तीन बीईओ भी परीक्षा की देखरेख में लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्वक परीक्षा संपंन कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed