{"_id":"69482ddcd7d221c92801d492","slug":"army-personnel-refuses-to-marry-woman-after-she-refuses-to-give-rs-5-lakh-and-a-bullet-as-dowry-hardoi-news-c-213-1-hra1006-142181-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट देने से मना करने पर सैन्य कर्मी ने शादी से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट देने से मना करने पर सैन्य कर्मी ने शादी से किया इन्कार
विज्ञापन
हरदोई। शादी से पहले दहेज की मांग करने वाले सेना कर्मी समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। युवती के पिता के मुताबिक, शादी से पहले की रस्मों में उन्होंने आरोपी युवक और उसके परिजनों को कुल सात लाख रुपये दिए और युवक को सोने की अंगूठी भी दी। कई रस्मों में भी उनके रुपये खर्च हुए।
शहर के एक मोहल्ला निवासी शख्स ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया कि उनका बड़ा पुत्र भारतीय सेना में है। इन दिनों उनकी तैनाती महाराष्ट्र के अहमदनगर में है। उनके पुत्र के साथ उन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र के आकमपुर निवासी नीलेश कुमार तिवारी 20 गार्ड रेजीमेंट में तैनात हैं। पुत्र की नीलेश से जान पहचान होने पर उन्होंने अपनी पुत्री की शादी नीलेश से तय कर दी। 21 फरवरी 2025 को शादी तय हुई थी। नौ जून 2025 को दोनों परिवारों ने लखनऊ के एक मंदिर में कुछ रस्में कीं। इसमें उन्होंने 50 हजार रुपये भी दिए। 31 अक्तूबर 2025 को शहर के एक लाॅन में रिंग सेरेमनी और वरीक्षा का कार्यक्रम हुआ। इसमें उन्होंने कपड़े समेत 4.50 लाख रुपये और नीलेश को सोने की अंगूठी दी।
दोनों पक्षों की सहमति से शादी की तारीख 12 फरवरी 2026 तय हुई थी। आरोप है कि नीलेश ने उनसे रुपयों की मांग की तो उन्होंने अपने पुत्र के जरिये दो लाख रुपये नीलेश के पिता के पास भेज दिए। अब नीलेश के भाई राजू और बहन सीमा दहेज के नाम पर पांच लाख रुपये और बुलेट की मांग कर रहे हैं। मना करने पर अब नीलेश और उसके भाई बहन ने शादी से ही इन्कार कर दिया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।