फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Arms and weapons more effective weapon than the ballot

शस्त्र और शास्त्र से अधिक कारगर हथियार मतदान

Tue, 13 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Tue, 13 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Arms and weapons more effective weapon than the ballot
सम्मान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। शस्त्र और शास्त्र से अधिक कारगर हथियार मतदान है। मताधिकार की शक्ति से आप अपनी एकता की शक्ति को भ्रष्टाचार, अन्याय और परिवारवाद से मुक्त कराकर देश और प्रदेश को नैतिक पारदर्शी सरकार दे सकते हैं। यह बात सोमवार को संयुक्त ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में गांधी भवन में आयोजित ब्रह्म समाज पुनर्जागरण सम्मेलन में मुख्य अतिथि लखनऊ के मेयर प्रोफेसर दिनेश शर्मा ने कहीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों की 16 विभूतियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी रहा है कि ब्राह्मण समाज ने सदैव राष्ट्र और समाज को नई दिशा दी है। एक बार फिर देश और समाज के ऊपर जो संकट के बादल मंडरा रहे हैं। समाज और राष्ट्र को उस संकट से उबारने के लिए ब्राह्मण समाज को संगठित होकर एकजुटता का प्रदर्शन करना होगा। संरक्षक अरुणेश वाजपेयी ने जिले के ब्राह्मणों की समृद्धि के बारे में विस्तार से बताया। कार्यकारी अध्यक्ष डा. वीएस पांडेय ने संयुक्त ब्राह्मण महासभा के गठन और उसकी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक व महासभा के अध्यक्ष लालन शर्मा ने की। संचालन महेश मिश्र ने किया। सम्मलेन में कमलेश पाठक, पं. वैद्य बाल शास्त्री, विवेक द्विवेदी, बालकृष्ण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान
ब्राह्मण समाज पुनर्जागरण सम्मेलन में मुख्य अतिथि लखनऊ के मेयर प्रो. दिनेश शर्मा ने साहित्यिक क्षेत्र में अशोक त्रिवेदी, मनीष मिश्र, अजीत शुक्ला, संजीव, प्रिया द्विवेदी, श्याम पंकज को काव्य क्षेत्र में उनकी लेखनी के लिए सम्मानित किया। इसके अलावा अशोक त्रिवेदी को मरणोपरांत उनकी पत्नी को सम्मान से नवाजा। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने पर डा. बीडी शुक्ला, सुरेंद्र दुबे, अरुणेश वाजपेयी, रेखा त्रिपाठी, नीलम मिश्रा, मातादीन दुबे व अनामिका तिवारी, वरिष्ठ नागरिक समिति के उपाध्यक्ष शिव कुमार मिश्र, गिरीश चंद्र वाजपेयी को सम्मानित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी को मिला सम्मान
हरदोई। नेशनल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में जौहर दिखाने वाली खिलाड़ी अनामिका तिवारी को लेकर 26 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने गरीबी से जूझ रही नेशनल वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसको लेकर आज समाज के लोगों सहित संयुक्त ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने भी संज्ञान में लेकर ब्रह्म समाज पुनर्जागरण सम्मेलन के लिए चुना और सोमवार को कार्यक्रम के दौरान अनामिका तिवारी को सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने खिलाड़ी का सम्मान करते हुए छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए अमर उजाला की भी प्रशंसा की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed