{"_id":"57d5a88f4f1c1bbc61318dc7","slug":"are-growing-three-times-faster-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गुना तेजी से बढ़ रहे रोगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गुना तेजी से बढ़ रहे रोगी
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
मरीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सितंबर में मलेरिया और टाइफाइड और भयावह होता जा रहा है। जिले में मलेरिया के रोगियों की संख्या तीन गुना तेजी से बढ़ रही है। इससे कहीं अधिक टाइफाइड के रोगी मिल रहे हैं। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में जांच कराने वाले हर छठे रोगी की रिपोर्ट पाजिटिव आ रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथालाजी में अगस्त में मलेरिया के 399 रोगियों ने जांच कराई थी। इनमें से 40 लोगों में मलेरिया के रोग की पुष्टि हुई थी। सितंबर में केवल 10 दिन में 270 लोगों की जांच कराई, जिसमें से 47 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इसी तरह अगस्त में 1056 लोगों ने जांच कराई, जिसमें से 268 लोगाें में टाइफाइड की पुष्टि हुई थी। जबकि सितंबर महीना में 10 तारीख तक 646 लोगों की जांच की गई। जिसमें से 199 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन
सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि मलेरिया विभाग की टीम गांवाें में जाकर रोगियों की जांच कर रही है। पाजिटिव मिलने वाले रोगियों को दवाइयां प्रदान की जा रही हैं। इसी तरह पैथालॉजी में भी जांच की जा रही है, जिनमें रोग की पुष्टि होती है। उनको दवाइयां प्रदान की जाती हैं। सीएचसी और पीएचसी पर भी जांच की सुविधा है। डाक्टरों को रोगियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन