फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Applications of 18 thousand students found suspicious, 3700 canceled

Hardoi News: 18 हजार विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति विवरण में मिली खामी

Thu, 16 Mar 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 16 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Applications of 18 thousand students found suspicious, 3700 canceled
18 हजार छात्रों के आवेदन जांच में मिले संदिग्ध, 3700 निरस्त
विज्ञापन

- किसी छात्र का आधार नंबर तो किसी का पता गलत
- विभाग अब तक 15,000 विद्यार्थियों को भेज चुका छात्रवृत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। समाज कल्याण विभाग से जारी होने वाली छात्रवृत्ति की जांच में 18,584 विद्यार्थियों का ब्योरा संदिग्ध मिला है। इसमें 3750 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। ये ऐसे आवेदन हैं, जिनमें किसी का आधार नंबर तो किसी में पता गलत अंकित है। विभाग की ओर से अब तक 15,000 विद्यार्थियों के खातों में धनराशि भेजी जा चुकी है। प्रदेश सरकार कक्षा नौ से परा स्नातक तक के छात्रों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए सभी विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए थे। जनपद में 617 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 99 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसके अलावा 134 महाविद्यालय संचालित हैं।

समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति के आवेदनों की जांच की गई। इसमें 18,584 विद्यार्थियों के आवेदनों का विवरण संदिग्ध पाया गया। इस पर उन्हें वापस शिक्षण संस्थाओं को भेजा गया था। शिक्षण संस्थाओं की ओर से 14,834 विद्यार्थियों का डाटा सही करके भेज दिया गया। शेष 3750 आवेदकों का विवरण संदिग्ध होने पर उनको निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

विभाग की ओर से अब तक 15,970 विद्यार्थियों के खातों में धनराशि भेजी जा चुकी है। शेष के लिए प्रक्रिया चल रही है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजवती ने बताया कि जो डाटा संदिग्ध था। उसे डिलीट कर दिया गया है। पात्र विद्यार्थियों के खातों में धनराशि भेजी जा रही है।

भेजी गई धनराशि
कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थी - 9977
कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थी - 5993
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed