{"_id":"6d0f44034f18ab359a0f4070e769b6bc","slug":"applicant-involved-in-school-geography-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के भूगोल में उलझे आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के भूगोल में उलझे आवेदक
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
टीईटी की तृतीय सूची के चयनित आवेदकोें को चार
विज्ञापन
केंद्रों से नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र पाने के बाद
आवेदक स्कूल की भौगोलिक स्थिति जानने में उलझ गए। देर शाम तक नियुक्ति
पत्राें का वितरण जारी था।
जिले में टीईटी के तहत 3000 पदों पर नियुक्ति की जानी थी। इसके लिए प्रथम व द्वितीय सूची जारी की गई, पर इसके बाद भी पद रिक्त रह गए। इस पर तृतीय चयन सूची जारी की गई थी।
चयन सूची में शामिल आवेदकोें को मंगलवार को शहर में बनाए गए चार केंद्रों से नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। जिसके तहत कला वर्ग के पुरुष आवेदकों को बीएसए कार्यालय से, विज्ञान पुरुष आवेदकों को डायट, कला वर्ग की समस्त महिला आवेदकों को प्राथमिक स्कूल ऊंचा थोक कंपनी बाग।
समस्त विज्ञान वर्ग की महिला आवेदकों को प्राथमिक हरदेवगंज मुन्ने मियां चौराहे के पास से पदस्थापन आदेश बांटे गए। प्रभारी मनोज मिश्र ने बताया कि पहले दिन 114 आवेदक नियुक्ति पत्र ले जा चुके हैं और कुछ काउंटर पर मौजूद है। उनको नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जा रहा है।