{"_id":"61b788bf7963702c6f6d3fd4","slug":"apo-and-pradhan-audoi-viral-hardoi-news-knp6693628184","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीओ और प्रधान के बीच लेनदेन का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीओ और प्रधान के बीच लेनदेन का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भरखनी विकास खंड से स्थानांतरित मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) और ग्राम प्रधान का ऑडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें मनरेगा के एक कार्य के इस्टीमेट को लेकर लेनदेन की बात हो रही है। एपीओ ने बीडीओ का भी हवाला दिया है।
भरखनी में पिछले काफी समय से अधिकारियों के बीच गतिरोध चल रहा है। इसके कारण यहां तैनात रहे ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता दीपक राजपूत को स्थानांतरित किया जा चुका है।
हालांकि अब तक दीपक गुप्ता कार्य मुक्त नहीं हुए हैं। इसी बीच सोमवार को एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दीपक गुप्ता और विनायका माफी के ग्राम प्रधान के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में मनरेगा के किसी इस्टीमेट का जिक्र किया गया है। इसके बदले में पांच के लेनदेन की बात भी हो रही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि राशि कितनी है। ऑडियो वायरल होने को लेकर मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल से जानकारी की गई, तो उन्होंने कहा कि जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।