फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Apatron 1200 repealing the old age pension

1200 अपात्रों की वृद्धावस्था पेंशन निरस्त

Sun, 28 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 28 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Apatron 1200 repealing the old age pension
Rupee
हरदोई। समाज कल्याण विभाग की ओर से कराए गए रिजेक्ट और ब्लाक डाटा के स्थलीय सत्यापन में वृद्धावस्था पेंशन के 1200 और समाजवादी पेंशन के 1265 लाभार्थी अपात्र मिले हैं। समाज कल्याण विभाग ने अपात्रों की पेंशन निरस्त कर दी है। 
विज्ञापन

 
जिले में समाजवादी पेंशन योजना के एक लाख पांच हजार 28 एवं वृद्धावस्था पेंशन के एक लाख 16 हजार 220 लाभार्थी हैं। इनमें 19 हजार समाजवादी पेंशन और 15 हजार वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के बैंक खाते त्रुटिपूर्ण थे। कई बैंक खातों में लाभार्थियों के परिवार के सदस्य का अकाउंट नंबर दिया था। इन लाभार्थियों का डाटा डिलीट कर दिया गया था। इसके अलावा कुछ लाभार्थियों के बैंक खाता का अकाउंट नंबर में एक या दो अंक गलत थे। शासन स्तर से इन लाभार्थियों के बैंक खाते दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी ने लाभार्थियों के बैंक खाते दुरुस्त करने के लिए एडीओ व ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण को लगाया था। एडीओ और ग्राम विकास अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग को सौंप दी है। एडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी ने 1200 वृद्धावस्था पेंशन और 1265 समाजवादी पेंशन के लाभार्थी की पेंशन निरस्त किए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया है कि इनमें अधिकतर गांव में नहीं रहते हैं तथा कई लोगों की मौत हो चुकी है। समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने अपात्र मिले विकलांग और समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों की पेंशन निरस्त कर दी है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पेंशन के करीब 2500 आवेदन यहां पर उपलब्ध हैं। जिन्हें प्रतीक्षारत सूची में रखा गया था। सूची से हटाए गए 1265 लोगों की जगह प्रतीक्षारत लोगों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed