फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Anuj reaches home from Ukraine, family gets mad

यूक्रेन से घर पहुंचा अनुज, परिजन गदगद

Sun, 06 Mar 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Anuj reaches home from Ukraine, family gets mad
मल्लावां (हरदोई)। मठकरिया के मजरा राजेपुर निवासी जयनारायन पाल का बेटा अनुज पाल यूक्रेन से रविवार को गांव पहुंचे। परिजन ने उनका स्वागत करते हुए राहत की सांस ली। अनुज के साथी उनसे यूक्रेन के हालात से लेकर गांव पहुंचने तक के सफर को पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मठुकरिया मजरा राजेपुर निवासी जयनारायन पाल वर्तमान में सेमरा चौराहे पर रह रहे हैं। उनका पुत्र अनुज पाल तीन वर्ष पहले एमबीबीएस करने यूक्रेन के डिनीप्रो शहर गया था।
विज्ञापन

उसकी पढ़ाई के तीन साल पूरे हो चुके हैं। इस वर्ष चौथा वर्ष है। वहीं, परिवार की वर्षा पाल भी साथ में पढ़ाई कर रही थी। उसका पहला वर्ष था। रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने से वहां पर फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन में युद्ध से हालात खराब हो रहे थे। इस पर उसने छात्र-छात्राओं व वर्षा पाल के साथ एक फरवरी को डिनीप्रो शहर छोड़कर पड़ोसी देश रोमानिया के सुसेवा शहर पहुंच गए थे। जहां से पांच मार्च को सरकार द्वारा उनको भारत लाया गया।
रविवार को मठुकरिया गांव पहुंचने पर परिजनों ने स्वागत किया। वर्षा परिवार के पास दिल्ली में रुक गई है। अनुज के गांव पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। मां अनीता ने बताया कि बेटे के यूक्रेन में फंस जाने से हम लोग परेशान हो गए थे।
भारत सरकार ने बहुत ही अच्छा काम किया जो सभी बच्चों को वहां से निकाल कर घर पहुंचा रही है। अनुज ने बताया कि हम लोगों से टिकट के पैसे भी नहीं लिए गए।
सभी को निशुल्क भारत लाया गया है। लोग अनुज से यूक्रेन के हालातों की जानकारी भी ले रहे है। पिता जयनारायन, भाई अमित, बहन रचना, चाचा अमरेश दादी कैलाशा ने राहत की सांस ली।

ये छात्र भी यूक्रेन से भारत पहुंचे
एडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि संडीला के अशरफ टोला निवासी सुमित बौद्ध दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसके अलावा बिलग्राम कोतवाली निवासी वैभव कुमार भी अपने घर पहुंच गए हैं। बताया कि बचे हुए छात्रों को भी केंद्र सरकार जल्द से जल्द लाने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed