फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   anty power theft thana will start in april

थानेदार की हुई तैनाती, अप्रैल में क्रियाशील होगा बिजली चोरी रोधी थाना

Thu, 12 Mar 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
anty power theft thana will start in april
हरदोई। बिजली चोरी रोकने की कवायद में लगे शासन ने एंटी पावर थेफ्ट थाने को क्रियाशील करने के लिए बावन विद्युत उपकेंद्र परिसर में ही एक भवन चिह्नित कर लिया है। अप्रैल से थाने का संचालन शुरू करने की दिशा में एंटी पावर थेफ्ट थाने के प्रभारी की भी तैनाती कर दी गई है। अन्य स्टाफ को तैनात किए जाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

आम तौर पर देखा जाता है कि बिजली चोरी के मामलों की रोकथाम के लिए विद्युत विभाग के अभियंताओं को पुलिस पर आश्रित होना पड़ता है। जांच अभियान से लेकर एफआईआर दर्ज कराने तक में विद्युत विभाग के जिम्मेदारों को परेशान होना पड़ता है। व्यवस्था सुधार के लिए शासन ने वर्ष 2015-16 में जिले में एंटी पावर थेफ्ट थाना (बिजली चोरी रोधी/रोकने वाला थाना) बनाए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

शासन से निर्देश मिलने पर तीन साल की कवायद के बाद 2019 में बावन स्थित विद्युत उपकेंद्र के भवन के एक हिस्से को थाना संचालन के लिए चिह्नित किया गया था। इसके बाद से मामला ठंडे बस्ते में पड़ा था। अब शासन स्तर से सैय्यद उजैर सिद्दीकी को हरदोई के एंटी पॉवर थेफ्ट थाने में बतौर थानाध्यक्ष पोस्टिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष की तैनाती करने के साथ ही थाने में पर्याप्त स्टाफ तैनात करने की कवायद भी शासन स्तर से शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि थाना क्रियाशील करने के लिए फर्नीचर व स्टेशनरी समेत अन्य चीजों की आवश्यकता है। इनकी आपूर्ति के लिए टेंडर कॉल किए गए हैं। जल्द ही आवश्यक चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। थानाध्यक्ष सैय्यद उजैर सिद्दीकी ने बताया कि स्टाफ व जरूरत का सामान मिलते ही थाना स्तर पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed