{"_id":"6b05d626fbd852422308606f","slug":"anticipatory-bail-rejected-for-accused-in-multi-crore-sand-scam-hardoi-news-c-215-1-aur1007-139273-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: करोड़ों के बालू घोटाले में आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: करोड़ों के बालू घोटाले में आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज
विज्ञापन
चित्रकूट। करोड़ों के बालू खनन में धोखाधड़ी के मामले में आरोपी प्रिंस कुमार सिंह को कोर्ट से झटका लगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार पंचम की अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी। मामला सरधुआ थाना क्षेत्र से जुड़ा है। उस पर धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना और धमकी की गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। प्रिंस गोरखपुर का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार वादी प्रदीप यादव लखनऊ में मेसर्स आरपीएस इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हैं। आरोप है कि राघवेंद्र दुबे ने 15 जून 2021 को 19 प्रतिशत आय का लालच देकर समझौता कराया। धौरहरा खादर में बालू खनन के लिए वादी ने रास्ता, कैंप कार्यालय, धर्मकांटा समेत अन्य कार्यों पर 1.05 करोड़, 24.84 लाख और अंशदान के रूप में 1.07 करोड़ रुपये खर्च किए लेकिन हिसाब मांगने पर न पैसा मिला न मुनाफा। उल्टा जान से मारने की धमकी मिली।
आरोप है कि राघवेंद्र ने सहयोगी प्रिंस और देवाशीष की मदद से सुनियोजित धोखाधड़ी की। कोर्ट में दायर आरोपी प्रिंस की अग्रिम जमानत सुनवाई में बचाव पक्ष ने कहा कि केस सिर्फ राघवेंद्र के खिलाफ था। प्रिंस का नाम बाद में गवाहों के बयानों से जोड़ा गया। उसके खिलाफ कोई कागज या लेनदेन का सबूत नहीं है। अभियोजन ने विरोध किया। कहा कि केस डायरी में वादी समेत पांच गवाहों ने बताया है कि प्रिंस कैंप कार्यालय में बिल-वाउचर बनाने और खनन संचालन में शामिल था। सह आरोपियों की जमानत पहले ही खारिज हो चुकी है। कोर्ट ने कहा कि आरोप गंभीर हैं, इसलिए जमानत का आधार नहीं बनता।