{"_id":"64e0ff422fec01b0a60e2de6","slug":"answer-summoned-from-panchayat-secretary-on-negligence-hardoi-news-c-213-1-hra1001-2342-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लापरवाही पर पंचायत सचिव से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लापरवाही पर पंचायत सचिव से जवाब-तलब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत कार्यालय की स्थापना में लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने तीन दिन में साक्ष्य सहित उत्तर मांगा है। चेतावनी दी है कि साक्ष्य सहित उत्तर न आने व संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने विकास खंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत नयागांव देवरिया में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आठ कमरा व एक हाॅल वाले पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। बताया कि मुख्यमंत्री ने गांवों में कार्यालयों की स्थापना को वरीयता दी है। ग्राम पंचायत अधिकारी देशराज ने पंचायत भवन में न तो प्रधान, स्वयं और न ही लेखपाल आदि के बैठने के लिए कार्यालय की स्थापना कराई है। इसी के साथ कार्यालय में अभिलेखाें को भी नहीं रखा गया है।
बताया कि निरीक्षण में खुलासा हुआ कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने पंचायत भवन के एक कमरे में पानी की टंकी बनाने वाले श्रमिकों, दो कमरों को स्टोर रूम बनवा दिया है। कार्यालय की स्थापना न होने से पंचायत सहायक के भी बैठने की व्यवस्था नहीं है, इससे ग्रामीणों को गांव में ही होने वाले कामों की सुविधा व सहूलियत नहीं मिल पा रही है।