{"_id":"591755314f1c1b1d68853493","slug":"another-leopard-after-leopard-increased-magnitude","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के बाद एक और जंगली जानवर ने बढ़ाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के बाद एक और जंगली जानवर ने बढ़ाई दहशत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 14 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
घर पहुंचकर निरीक्षण करती वन विभाग की टीम।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर और गांव में तेंदुए का खौफ अभी कम नहीं हो पाया कि एक और जंगली जान ने लोगों में दहशत बढ़ा दी है। शहर के लखनऊ चुंगी के एक मकान के बाहर चार माह की बछिया को एक जंगली जानवर बुरी तरह से चबा गया। सूचना पर पुलिस के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस बार वन अधिकारियों ने जंगली जानवर के तेंदुए की जगह बिज्जू होने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
दो दिन पहले शहर से सटे पिहानी चुंगी के निकट गांव अनंग बेहटा में पहले तेंदुआ ने एक बछिया को अपना शिकार बनाया और उसका पेट फाड़ दिया व दूसरे को घायल कर उसे अपना शिकार बना ही रहा था कि आहट होने पर वह वहां से भाग गया था।
विज्ञापन
दूसरे दिन पड़ोस के गाव चक में एक बंदर के किसी जानवर के खाए जाने की सूचना से ग्रामीण दहशत मेें रहे। तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम शुक्रवार देर शाम ग्राम चक के पास थी तभी सूचना मिली कि लखनऊ चुंगी के पास सर्कुलर रोड पर रामजानकी मंदिर के सामने रहने वाले राजकुमार सिंह की चार माह की बछिया को कोई जंगली जानवर खा गया।
विज्ञापन
जिसके देखने के लिए उप वन रेंज अधिकारी रत्नेश श्रीवास्तव पहुंच गए। उप वन रेंज अधिकारी ने बताया कि शव की हालत देखकर पता चलता है कि कोई बड़ा जंगली जानवर नहीं बल्कि बिज्जू ने बछिया को खाया है। तेंदुआ व अन्य किसी बड़े जानवर की आशंका नहीं है।
डीएफओ अतुल अस्थाना ने भी इस ओर जानकारी ली और बताया कि बछिया को खाया नहीं बल्कि कुतरा सा गया है जोकि बिज्जू ही कर सकता है। यदि तेंदुआ या कोई बड़ा जानवर होता तो उसके पंजे आदि के निशान भी मिलते। फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। अनंगबेहटा व ग्राम चक में उनकी टीम एलर्ट है।