फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Another corona positive found in Hardoi

हरदोई में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव

Thu, 18 Jun 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Another corona positive found in Hardoi
फोटो-20- सुरसा के बरहा में मौजूद सीएचसी अधीक्षक डॉ. हेमंत राजपूत व अन्य स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जनपद में एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही जनपद में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 169 हो गई है। संक्रमित मिले 169 लोगों में से 164 मामले प्रवासी श्रमिकों या उनके साथ आए परिजनों के हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर रात लखनऊ मेडिकल कालेज से जारी हुई रिपोर्ट में सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरहरा के मजरा बरहा निवासी युवक (36) को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक हरियाणा के फरीदाबाद में स्पोर्ट्स आइटम बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करता था। 15 जून को वह अपनी पत्नी, तीन बच्चों और दो भतीजों के साथ गांव वापस आने के लिए ट्रेन से निकला था। 16 जून की सुबह हरदोई रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद एक आटो से अपने गांव वापस चला गया था। परिजनों के निर्देश पर फरीदाबाद से लौटे सभी सात लोगों ने कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल में नमूना दिया था। नमूना देने के बाद यह सभी लोग वापस अपने गांव पहुंच गए थे। मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में इनमें से एक युवक (36) को पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद बुधवार आधी रात में ही एंबुलेंस से उक्त युवक को कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. हेमंत राजपूत ने बताया कि गांव में कुल 23 लोगों को चिह्नित किया गया है। ये सभी लोग संक्रमित मिले युवक के संपर्क में आए थे। मोबाइल वैन मंगाकर सभी 23 लोगों का नमूना कोरोना की जांच को लिया गया है। रिपोर्ट आने तक इन सभी को प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग टीम में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी इंद्रभूषण सिंह, लैब असिस्टेंट राजेश कुमार, लैब टेक्रीशियन आशीष अस्थाना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed