फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Annoyed by the groom's threat, the bride refused to marry.

Hardoi News: दूल्हे की धमकी से खफा दुल्हन ने किया शादी से इन्कार....

Mon, 19 Jun 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 19 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Annoyed by the groom's threat, the bride refused to marry.
- औरैया से आई थी बरात, बिना दुल्हन के लौटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मल्लावां। बरात लेकर आए दूल्हे के धमकाने से शनिवार सुबह दुल्हन नाराज हो गई और शादी करने से इन्कार कर दिया। दरअसल, दूल्हे ने दुल्हन के पिता से कहा कि भांवरें पड़ने दो फिर बताएंगे। बाद में पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स की पुत्री की शादी औरैया निवासी युवक के साथ तय हुई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार की रात को बरात गांव पहुंची। बरात का स्वागत किया गया। द्वारचार की रस्में पूरी होने के बाद भांवरें पड़नी थीं। इसी बीच बरात में दूल्हे के पिता के न आने का कारण दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे से पूछा। पहले तो आने की बात कही। लेकिन रास्ता देखते-देखते सुबह हो गई, लेकिन दूल्हा का पिता नही पहुंचा।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच चर्चा होने लगी। वहीं, गुस्से में आकर दूल्हे ने दुल्हन के पिता से कह दिया कि भावंरें पड़ जाने दो फिर बताएगें। इससे दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। यह जानकारी दुल्हन को हो गई। इससे खफा होकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। काफी कोशिश के बाद जब समझौता नहीं हुआ तो दोनों पक्ष प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह उर्फ रेशू के पास गए। शनिवार को पूरे दिन समझौते होने का प्रयास चलता रहा। समझौता न होने पर देर शाम बिना दुल्हन के बरात बैरंग लौट गई। प्रधान के प्रतिनिधि ने बताया कि दोनों पक्षों ने अपना-अपना लेनदेन कर समझौता कर लिया है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि किसी पक्ष से उनको सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article