{"_id":"570011894f1c1bad7ff00253","slug":"announced-on-monday-the-state-shutdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को प्रदेश बंद का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को प्रदेश बंद का किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। सराफा व्यापारियों के समर्थन में व्यापार मंडल भी उतर आया है। शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने कहा कि भारत सरकार ने एक्साइज ड्यूटी के नाम पर जो इंस्पेक्टर राज लागू किया है। उद्योग व्यापार मंडल भी इसका पुरजोर विरोध करता है। इसी के समर्थन में चार अप्रैल को व्यापार मंडल ने पूरे उत्तर प्रदेश में बंदी एलान किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर राज किसी भी दशा में ठीक नहीं है। बंदी को सफल बनाकर केंद्र सरकार को यह बताया जाएगा कि व्यापारियों का उत्पीड़न करके कोई सरकार अपनी मनमानी नहीं कर सकती।
विज्ञापन
सराफा कमेटी जिलाध्यक्ष अनिल महेंद्रा ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी से सराफा व्यवसायी सबसे अधिक प्रभावित होंगे। इस एक्ट में इतनी कागजी कार्रवाई पूरी करनी होगी जोकि स्वर्णकार व सराफा व्यवसायी द्वारा रखना संभव नहीं होगा। फिर इसको लेकर भी व्यापारियों का और शोषण होना आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन पवन जैन, मंडी समिति जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने बंदी को उचित ठहराते हुए सहयोग का आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रदीप रस्तोगी, संतोष टंडन आदि मौजूद रहे।