{"_id":"61cdf5ce06e444779c2fbf37","slug":"anna-animal-hardoi-news-knp672638562","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए ग्रामीणों ने विद्यालय में बंद किए छुट्टा मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए ग्रामीणों ने विद्यालय में बंद किए छुट्टा मवेशी
विज्ञापन
फोटो-27 गुस्साए ग्रामीणों को समझातीं एसडीएम स्वाती शुक्ला। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचदेवरा। किसानों ने छुट्टा मवेशियों को प्राइमरी विद्यालय में बंद कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे अफसरों के समझाने पर किसान शांत हुए। तब जाकर मवेशियों को विद्यालय से निकालकर नजदीक की गोशाला में भेजा गया। करीब एक से डेढ़ घंटे तक किसानों ने हो हल्ला किया।
बता दें कि छुट्टा मवेशी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि कई बार अफसरों से छुट्टा मवेशियों को गोशाला में बंद कराए जाने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर गुरुवार को किसानों ने छुट्टा मवेशियों को एक जगह पर एकत्रित किया और हांकते हुए सेढामऊ गांव के प्राइमरी स्कूल में बांधना शुरू कर दिया है। इस दौरान किसानों ने शिक्षकों व बच्चों को स्कूल से बाहर कर दिया। करीब 60 से 70 मवेशियों को विद्यालय में बंद करने बाद गेट पर ताला डालकर हंगामा शुरू कर दिया गया।
गांव के प्रवल मिश्रा ने बताया कि छुट्टा मवेशियों ने गांव के किसानों की आलू, गेंहू और सरसों की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया है।
उधर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार की सूचना पर सवायजपुर एसडीएम स्वाती शुक्ला, भरखनी के खंड विकास अधिकारी अखिलेश सिंह और पचदेवरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि कोई बी दिक्कत हो तो शिकायत करें, समादान किया जाएगा। उन्होंने पशुओं को आवारा छोड़ने वालों पर कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। इतना ही नहीं प्रधान राजवीर कुशवाहा और सचिव राजेश श्रीवास्तव को एक घंटे के भीतर सभी छुट्टा मवेशियों को भोरापुर गोशाला भेजने के निर्देश दिए। पुलिस से कहा कि इस कार्य में हीलाहवाली करने वालों पर भी कार्रवाई की जाए। एसडीएम के जाने के बाद मवेशियों को गोशाला भेजना शुरू किया गया। मालूम हो कि बुधवार को भी सवायजपुर में किसानों ने इसी तरह विद्यालय में मवेशी बंदकर हंगामा किया था।