{"_id":"5f5fb1e88ebc3e6df46906a2","slug":"anna-animal-hardoi-news-knp58266534","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर न दिखें टैग लगे मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर न दिखें टैग लगे मवेशी
विज्ञापन
फोटो-17- गोपामऊ में संचालित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण करतीं एसडीएम सदर लक्ष्मी एन। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपामऊ। एसडीएम सदर लक्ष्मी एन ने सोमवार को नगर पंचायत गोपामऊ द्वारा बनवाई जा रही कान्हा गोशाला व अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। एसडीएम ने निर्माणाधीन कान्हा गोशाला का काम जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि टैग लगे मवेशी सड़कों पर घूमते नजर नहीं आने चाहिए।
कस्बा पहुंची एसडीएम ने पिसावां रोड स्थित कान्हा गोशाला व नगर पंचायत के जलकल विभाग परिसर स्थित अस्थायी गोशाला का निर्माण कार्य देखा। अधिशासी अधिकारी श्वेता सिंह से कान्हा गोशाला के निर्माण में देरी का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार के कोरोना संक्रमित होने से कार्य प्रभावित हुआ है। बताया कि ठेकेदार के स्वस्थ्य होते ही मानक के अनुरूप काम कराया जाएगा।
एसडीएम ने भूसा, चारा, पानी समेत सफाई व्यवस्था के हाल देखे। कहा कि सभी पशुओं की पशु चिकित्सक से नियमित जांच कराई जाए। इस मौके पर स्टेनो अशोक मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक विजय तिवारी, लिपिक मोबीन खान, चौकी प्रभारी संजय सिंह व बब्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिलग्राम। एसडीएम कपिल देव यादव ने सोमवार को नगर स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और सफाईकर्मियों को मौके पर बुलाकर साफ-सफाई कराई। साथ ही टूटे गेट का जल्द से जल्द निर्माण कराने के आदेश दिए। चौराहा स्थित पुरानी तहसील में संचालित कान्हा गोशाला पहुंचे एसडीएम ने गंदगी देख सफाईकर्मियों को फटकार लगाई।
उन्होंने अपने सामने ही परिसर की सफाई करवाई। भूसे का भंडार देखने के साथ ही रजिस्टर में दर्ज मवेशियों की संख्या के आधार पर मिलान कराया। एसडीएम ने पशु चिकित्सा अधिकारी से गौशाला की एक बीमार गाय के इलाज के संबंध में जानकारी ली।