{"_id":"61784cc03a90a4186c565fa4","slug":"ankul-first-in-race-hardoi-news-knp6605822152","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 मीटर दौड़ में अंकुल पाल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 मीटर दौड़ में अंकुल पाल ने मारी बाजी
विज्ञापन
टडिय़ावां के जीआईसी में दौड़ में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को टड़ियावां के जीआईसी ग्राउंड में हुई खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया। 800 मीटर दौड़ में अंकुल पाल प्रथम रहे। कबड्डी में निबुआई व सगरापुर की टीमें विजयी रहीं।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में गोपाल सक्सेना, 400 मीटर दौड़ में निखिल पाल प्रथम रहे। लंबी कूद में इरफान व गोला फेंक में उदयराज प्रथम रहे।
बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में नैंसी वर्मा, दो सौ मीटर में गंगा, 400 मीटर दौड़ में मंतशा बानो, लंबी कूद में गंगा देवी व गोला फेंक में सोनी प्रथम रहीं। कबड्डी में बालक वर्ग में निबुआई की टीम विजयी रही। जबकि इटौली की टीम उपविजेता बनी। बालिका वर्ग में सगरापुर की टीम विजेता रही। निर्णायक अंकित सिंह, उदयराज, संदीप गुप्ता रहे। पुरस्कार वितरण प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र ने किया। इस मौके पर भानू, रामसरे वर्मा, संदीप गुप्ता, घनश्याम आदि मौजूद रहे।