{"_id":"60e098768ebc3e09ca01e224","slug":"anklets-worth-2-5-lakh-rupees-stolen-from-bullion-shop-hardoi-news-knp6379406123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दुकान से ढाईं लाख रुपये की पायलें चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा की दुकान से ढाईं लाख रुपये की पायलें चोरी
विज्ञापन
बावन। चोरों ने शुक्रवार की रात जगदीशपुर गांव में तेरिया-शाहाबाद मार्ग पर स्थित सराफा की दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया। यहां से चोर लगभग ढाई लाख रुपये की चांदी की पायलें चुरा ले गए। शनिवार की चोरी का पता चलने पर सराफ ने पूलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाल रंधा सिंह ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही है।
लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर के मजरा साबिरपुर निवासी ब्रजेश गुप्ता की जगदीशपुर में तेरिया शाहाबाद मार्ग पर स्वाती ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार को ब्रजेश दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात चोरों ने शटर का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे चांदी के जेवर चुरा ले गए। सुबह आसपास के लोगों से दुकान का ताला टूटा होने की सूचना मिलने के बाद ब्रजेश पहुंचे और शटर खोलकर अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा मिला।
ब्रजेश ने बताया कि चोर दुकान से ढाई लाख रुपये की साढ़े तीन किलो चांदी की पायलें चुरा ले गए। ब्रजेश से घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाल रंधा सिंह फोरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
खाली पड़ी कस्बा चौकी इंचार्ज की कुर्सी
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र की बावन पुलिस चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र विश्नोई बीमारी के चलते छुट्टी पर चल रहे हैं। इसके बाद यहां कस्बे में चौकी इंचार्ज की कुर्सी लगभग एक माह से खाली पड़ी है। कस्बे के लोगों ने चौकी में इंचार्ज तैनात करने की मांग की है।