फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Anjali and Gufaran flick silver in state level taekwondo

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो में अंजलि व गुफरान ने झटका सिल्वर

Mon, 21 Oct 2019 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Anjali and Gufaran flick silver in state level taekwondo
हरदोई। बिजनौर में हुई राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के हुनमरंद खिलाड़ियों ने दो सिल्वर झटक अपने जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। जनपद में सूचना आते ही खेल प्रेमी खुशी से गदगद नजर आए।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने बताया कि 18 से 20 अक्तूबर तक बिजनौर में ओपेन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रदेश टीम से जिले के भी कई बच्चों ने प्रतिभाग किया था। वैदिक विद्या मंदिर की कक्षा सात की छात्रा अंजली श्रीवास्तव जो स्टेडियम में नियमित रूप से अभ्यास करने आती हैं। उन्होंने भी प्रतिभाग किया। 33 किलोग्राम भार वर्ग में बालिका वर्ग में फाइनल में बरेली की खिलाड़ी से उनका मुकाबला हुआ। जिसमें 12-10 के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि वह तीन माह से उनके पास प्रशिक्षण ले रही हैं। इसके अलावा सनातन धर्म इंटर कालेज के गुफरान ने भी 51 भार वर्ग में जूनियर बालक वर्ग में सिल्वर पदक हासिल किया है। फाइनल में उन्हें रायबरेली से शिकस्त मिली। उनका फाइनल स्कोर 15-13 रहा। जिले के इन खिलाडियों की उपलब्धि पर इंटरनेशल खिलाड़ी श्रेयश चौबे, कोच पूनम तिवारी, अब्दुल हफीज ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed