फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ' Animal slaughter strike on the Hindu faith '

‘पशु वधशाला हिंदू आस्था पर प्रहार’

Mon, 05 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 05 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
' Animal slaughter strike on the Hindu faith '

हिंदू सम्मेलन स्वागत समिति की अध्यक्ष कीर्ति सिंह

विज्ञापन
ने कहा कि 11 जनवरी को शहर में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज शिरकत करेंगे। कहा कि यह सम्मेलन हिंदुओं के हितों तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

बाल विद्या भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि संडीला में प्रस्तावित पशु वधशाला का निर्माण हिंदुओं की आस्था पर करारा प्रहार है। इसके निर्माण का हर स्तर पर पुरजोर विरोध होता रहेगा। विहिप के तत्वावधान में बाल विद्या भवन में होने वाले इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शिरकत करेंगे।

मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के केंद्रीय मंत्री आनंद हरबोला भाग लेंगे। विहिप के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह तथा जिला मंत्री सुशील द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार हिंदुओं को बार-बार अपमानित करने का कार्य कर रही है। कहा कि हिंदुओं की धार्मिक आस्थाओं पर प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कहा कि ईसाई मिशनरियों एवं मुसलमानों द्वारा हिंदुओं का धर्मांतरण कराने पर तथाकथित धर्मनिरपेक्ष पार्टियां अपने मुख एवं नयन बंद किए हुए हैं। हिंदू अपने ही देश में अपमानित हो रहा है।

पश्चिम बंगाल की सरकार अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के तहत विदेशी घुसपैठियों को संरक्षण प्रदान कर रही है। अब हिंदू जागृत हो रहा है। अपने धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर विहिप के अंकुर अवस्थी, रामकुमार मिश्रा, मिथिलेश द्विवेदी, मिथिलेश मिश्रा, सुशील त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed