फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Animal shelters to be developed as cultural, religious tourist destinations

Hardoi News: सांस्कृतिक, धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाएंगे पशु आश्रयस्थल

Thu, 12 Mar 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Animal shelters to be developed as cultural, religious tourist destinations
हरदोई। निराश्रित मवेशियों को संरक्षित करने के साथ ही अब प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक पशु आश्रयस्थल को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने बताया कि पशु आश्रयस्थलों को सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराया जाएगा। ताकि लोग वहां पर केवल गाय पूजन के लिए ही नहीं, बल्कि सैर-सपाटे के उद्देश्य से भी आना शुरू करें।
विज्ञापन

सीडीओ ने जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में मॉडल गोशाला के लिए कराए गए कार्यों की जानकारी ली। बीडीओ और पशु चिकित्साधिकारियों से कहा कि मॉडल गोशाला में गो-काष्ठ, वर्मी कंपोस्ट, जीवामृत आदि बनवाए जाने के काम के साथ ही परिसर और चारों तरफ फल-फूल और छायादार पौधों का रोपण कराया जाए। परिसर में ही फूलदार पौधरोपण के साथ ही वहां पर आने वाले लोगों के बैठने के लिए चबूतरा आदि भी बनवाए जाएं। कहा कि आश्रयस्थल को गो-पर्यटन के दृष्टि से विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed