{"_id":"29f97a3b8c3a4c7652bc72b6bf93da89","slug":"angry-villagers-demanding-the-repeal-of-the-quota-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खफा ग्रामीणों ने की कोटा निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खफा ग्रामीणों ने की कोटा निरस्त करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई माह से कोटेदार द्वारा राशन न देने का आरोप
विज्ञापन
लगाकर टोडरपुर के कोठवा निवासी ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में
जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने
कलक्ट्रेट में धरना देकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कोटा निरस्त कराए जाने
की मांग की।
इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान टोडरपुर के ग्राम कोठवा निवासी जगपाल ने बताया कि वह सभी गरीब व्यक्ति हैं और अंत्योदय एवं बीपीएल कार्डधारक भी हैं। आरोप लगाया कि राशन कोटेदार द्वारा पिछले कई माह से अनाज, मिट्टी का तेल, चीनी आदि का वितरण नहीं किया जा रहा है, जबकि राशन का उठान प्रति माह हो रहा है।
बताया कि राशन न देने का उलाहना देने पर ग्रामीणों को जान माल की धमकी भी कोटेदार द्वारा दी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन न मिलने के कारण उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है। यदि अब शीघ्र ही उनको राशन न मिला तो उनके सामने रोटी का संकट गहरा जाएगा।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अब यदि जल्द ही कोटा न निलंबित किया गया तो वह लोग आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी की और जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में कोटा निलंबित किए जाने की मांग की।