{"_id":"60ce24f48ebc3e32363350ea","slug":"angry-father-strangles-step-daughter-due-to-defecation-in-the-house-hardoi-news-knp635200519","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में शौच किए जाने से नाराज पिता ने सौतेली बेटी का गला घोंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में शौच किए जाने से नाराज पिता ने सौतेली बेटी का गला घोंटा
विज्ञापन
फोटो-31-घटनास्थल पर घटना की जानकारी देती मृतका की मां जैनत। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया फकीरनपुर में घर में शौच किए जाने से नाराज पिता ने अपनी तीन वर्षीय सौतेली पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी अनीस मजदूरी करता है। उसने पहली पत्नी की मौत होने के बाद आठ माह पहले दो बच्चों की मां जैनत से शादी कर ली। अनीस के पहली पत्नी से भी तीन बच्चे हैं। दो दिन से जैनत अपने मायके देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मढ़िया फकीरनपुर पति और बच्चों के साथ आई थी।
यहां शाम को आफिया ने घर में ही शौच कर दिया। इससे अनीस नाराज हो गया और उसकी पिटाई करने के बाद गला दबा दिया। मौके पर ही आफिया (3) ने दम तोड़ दिया, तो अनीस भाग गया। जैनत ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जैनत ने पति अनीस के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आफिया के शरीर पर कई जगह बीड़ी से दागे (जलाए) जाने के निशान मिले। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने इस बारे में जब आफिया की मां जैनत से जानकारी ली, तो पता चला कि अनीस को आफिया से चिढ़ थी। पहले भी कई बार अनीस ने आफिया को पीटा था और गुस्से में जलती हुई बीड़ी अक्सर ही आफिया के लगा देता था।

फोटो-32-घटनास्थल पर जांच करते सीओ सिटी विकास जायसवाल व अन्य । संवाद- फोटो : HARDOI