{"_id":"97bfbe2ea8883c50fb0052e261d5b4b9","slug":"angry-bank-personnel-demonstrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खफा बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खफा बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का पिछले
विज्ञापन
दिनों चला देश व्यापी आंदोलन प्रबंध तंत्र के आश्वासन के बाद पीछे हटने के
आरोप में फिर शुरू हो गया है। इस बार बैंक कर्मियों के तेवर पहले से ज्यादा
कड़क है। 25 फरवरी से 4 दिनों की हड़ताल एवं 16 मार्च से अनिश्चित
कालीन हड़ताल की तैयारियों में जुटे बैंककर्मियों ने यूनाइटेड फोरम आफ बैंक
यूनियंस के आह्वान पर सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
सिंडीकेट बैंक शाखा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे बैंककर्मियों को संबोधित करते हुए फोरम के जिला संयोजक आरके पांडेय ने कहा कि वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पिछले दिनों आंदोलनरत रहे बैंककर्मियों ने प्रबंधतंत्र के आश्वासन के बाद 21 से 24 जनवरी की घोषित हड़ताल टाल दी थी, मगर प्रबंधतंत्र आश्वासन से पीछे हट गया है। ऐसे में अब पूरी ताकत के साथ आंदोलन किया जा रहा है।
कर्मचारी नेता आदर्श बाजपेयी ने कहा कि हम सभी को एकजुट रहकर अपनी ताकत का अहसास कराना है। उन्होंने कहा कि हर हाल में संतोष जनक वेतन वृद्धि की मांग को पूरा कराने के लिए अपने हक की लड़ाई को लड़ना है। कहा कि इसके लिए होने वाली 25 फरवरी से 4 दिनों की हड़ताल एवं 16 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल को पूरी तरह से सफल बनाना है।
इस मौके पर वरिष्ठ बैंक कर्मचारी नेता अजय मेहरोत्रा, आरके मिश्रा, क्षितिज पाठक, अनूप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अनिल सिंह, निंदा अंसारी, ज्योति अवस्थी, दीप्ति महाजन, प्रिया रस्तोगी, माधवी श्रीवास्तव, वीके पांडेय, गोपाल सक्सेना, आशीष सिंह, अनुज सिंह, आशीष श्रीवास्तव, विनय दुबे, जैनेंद्र आदि मौजूद थे।