{"_id":"5e0b9acd8ebc3e87df02904e","slug":"an-unknown-vehicle-was-crushed-by-a-walking-mechanic-died-hardoi-news-knp535551841","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रहे मैकेनिक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत 17-11-24","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल जा रहे मैकेनिक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत 17-11-24
विज्ञापन
हरदोई। शहर में बिलग्राम चुंगी के निकट सोमवार देर रात पैदल जा रहे मैकेनिक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उधर से गुजरी पुलिस ने उसे सड़क के किनारे घायलावस्था में पड़ा देखा। तलाशी के दौरान पास में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचन दी। परिजन मौके पर आ गए। पुलिस की मदद से परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंगावक्सपुरवा निवासी राजपाल (30) पुत्र लालजीत चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उसके परिवार में पत्नी कुसुम के अलावा एक बेटा अर्जुन है। वह शहर में सरकुलर रोड स्थित एक चौपहिया वाहन रिपेयरिंग की दुकान में मैकेनिक का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक देर रात किसी काम से बिलग्राम चुंगी तरफ गए थे। जहां पर सड़क पार करते समय उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उधर से गुजरी 112 पुलिस ने उसे घायलावस्था में पड़ा देखा । पुलिस ने तलाशी के दौरान पास में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया । मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन का पता नहीं चल सका है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।