फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   An embankment will be constructed in Pariyal and Purwa Pipariya to prevent erosion caused by floods.

Hardoi News: परियल और पुरवा पिपरिया में बाढ़ से कटान रोकने के लिए बनेगा तटबंध

Thu, 23 Apr 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
An embankment will be constructed in Pariyal and Purwa Pipariya to prevent erosion caused by floods.
फोटो-4-तटबंध निर्माण के लिए भूमि पूजन करतीं उच्च ​शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी। स्रोत स्वयं
शाहाबाद। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। बाढ़ प्रभावित पुरवा पिपरिया और परियल में बाढ़ से कटान रोकने के लिए तटबंध का निर्माण कराया जाएगा। 4.94 करोड़ रुपये से कराए जाने वाले कार्य का भूमि पूजन बुधवार शाम उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया। विभाग ने परियोजना की पहली किस्त के लिए 2.89 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों से गर्रा नदी में उफान के कारण पुरवा पिपरिया और परियल के रास्ते कट जाते हैं। साथ ही यहां किसानों के खेत भी कट जाते हैं। जलभराव होने के कारण कई-कई दिन तक गांव के लोग घरों से नहीं निकल पाते। बाढ़ से राहत दिलाने के लिए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने तटबंध निर्माण का प्रस्ताव तैयार करवाकर शासन भेजा था। यही प्रस्ताव बीते दिनों शासन ने मंजूर कर लिया। भूमि पूजन कार्यक्रम में रजनी तिवारी ने कहा कि बरसात के दिनों में ग्रामीणों को काफी परेशनियां होती थीं। इस परियोजना के पूरा होने के बाद बाढ़ से कटान की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अभियंताओं से उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ आने से पहले ही कार्य पूरा कराने का प्रयास करें। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष शरद सिंह, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, भाजपा के जिला मंत्री गोपाल त्रिपाठी, गोविंद पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द ही परियल में गर्रा नदी पर पुल भी
भूमि पूजन कार्यक्रम में रजनी तिवारी ने कहा कि परियल में गर्रा नदी पर पुल का निर्माण भी जल्द ही कराया जाएगा। यहां पुल का निर्माण हो जाने से शाहजहांपुर और हरदोई के बीच आवागमन सुलभ हो जाएगा। दोनों जनपदों के लगभग 50 गांवों के लोग पुल से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed