फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   An elderly man crossing the road was hit by a car, died

Hardoi News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 29 Sep 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
An elderly man crossing the road was hit by a car, died
बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रतापनगर सीतापुर मार्ग पर शौच के लिए जा रहे बुजुर्ग को प्रतापनगर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को सीएचसी कोथावां से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुरवा निवासी रामदयाल उर्फ मुन्नू (65) खेती करते थे। रविवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे गांव स्थित खेत में शौच के लिए जा रहे थे। प्रतापनगर सीतापुर मार्ग को पार करते समय तेज रफ्तार कार ने रामदयाल को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में पत्नी रामरानी, दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं। बेनीगंज कोतवाल ब्रजेश राय ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed