{"_id":"5de7f7ae8ebc3e547e047933","slug":"ambulance-worker-dies-after-being-crushed-by-a-truck-hardoi-news-knp5301261165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयिंत्रित ट्रक ने बाइक सवार एंबुलेंसकर्मी को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयिंत्रित ट्रक ने बाइक सवार एंबुलेंसकर्मी को कुचला, मौत
विज्ञापन
घटनास्थल पर एंबुलेंस कर्मियों से पूछतांछ करती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर बद्रीपुरवा के पास बुधवार शाम अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार एंबुलेंस कर्मी को कुचल दिया। सिर व पैर कुचलने से उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ड्राइविंग लाइसेंस से मृतक की शिनाख्त हुई है।
कानपुर देहात के अटरिया गांव निवासी शिवम त्रिवेदी (25) पुत्र प्रेमकुमार 108 एंबुलेंस में ईएमटी था। वह चार साल से हरपालपुर सीएचसी में तैनात था। उसके परिवार में पत्नी कल्पना और चार माह का बेटा है। साथियों के मुताबिक बुधवार शाम शिवम बाइक से बरसोइया स्थित एटीएम से रुपये निकालने की बात कहकर गया था।
वहां से वापस आने के दौरान हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बद्रीपुरवा के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिवम बाइक से गिरकर ट्रक के नीचे आ गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर कुचल गया। पैर भी दब गए। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, शिवम की सांसें थम गईं।
हादसे की सूचना मिलने पर शिवम के साथी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि ट्रक का पता नहीं चल सका है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक शिवम की फाइल फोटो।- फोटो : HARDOI