{"_id":"595e7b724f1c1b893f8b45a6","slug":"ambulance-carrying-pregnant-goes-home","type":"story","status":"publish","title_hn":" गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस घर में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस घर में घुसी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
दीवार तोड़कर घर के अंदर घुसी एंबुलेंस।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गर्भवती को जिला महिला अस्पताल लेक र जा रही एंबुलेंस सड़क पर बछड़े को टक्कर मारकर दीवार तोड़कर घर के अंदर घुस गई। बछडे़ की मौत हो गई, जबकि गर्भवती की हालत बिगड़ गई। सीट से गिरकर सास भी घायल हो गई। हादसे की सूचना के लगभग 20 मिनट बाद पुलिस और 40 मिनट बाद दूसरी एंबुलेंस पहुंची।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के कैथोलिया निवासी नरेश की पत्नी नीशू (30) गर्भवती है। बुधवार देर रात करीब 10 बजे उसे प्रसव पीड़ा हुई तो नरेश ने गांव की आशा को बताया। आशा की सूचना पर एंबुलेंस सेवा 102 गांव पहुंची। एंबुलेंस से नीशू, उसकी सास श्यामावती (50) व पति नरेश जिला महिला अस्पताल आ रहे थे।
विज्ञापन
शहर में बिलग्राम चुंगी से लखनऊ चुंगी रोड पर कन्हईपुरवा के निकट अचानक बछड़ा सामने आ गया। चालक ने इसे बचाने का प्रयास किया और इससे नियंत्रण खो बैठा। एंबुलेंस बछड़े को टक्कर मारते हुए बेकाबू होकर ऊषा देवी पत्नी स्व. बालकराम के मकान के मेन गेट की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस की टक्कर से बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। तेज झटका लगने से नीशू की हालत बिगड़ गई और सास सीट के नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक व स्वास्थ्यकर्मी भाग निकले। दीवार गिरने से ऊषा देवी व पड़ोसी घरों बाहर निकल आए। लोगों ने एंबुलेंस में पीड़ा से चीख रही नीशू को स्ट्रेचर समेत बाहर निकाला।
लगभग 10:30 बजे लोगों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस व 100 नंबर पुलिस को दी। सूचना के करीब 20 मिनट बाद एक के बाद एक 100 नंबर पुलिस की तीन गाड़ियां पहुंचीं। तब तक हालत बिगड़ने से गर्भवती बेहोश हो गई। लोगों ने 100 नंबर के पुलिसकर्मियों से गर्भवती को जिला महिला अस्पताल तक पहुंचने को कहा।
इस पर पुलिसकर्मी यह कहकर कि एंबुलेंस आ रही है, कहकर बहानेबाजी करते रहे। करीब 11:10 बजे एंबुलेंस पहुंची, जिससे गर्भवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी उनको कोई तहरीर नहीं मिली है।
40 मिनट दर्द से छटपटाती रही गर्भवती
एंबुलेंस सेवा 102 बुधवार रात करीब 10:30 बजे कन्हईपुरवा निवासी ऊषादेवी के घर में घुसी थी। चालक व स्वास्थकर्मियों के भागने के कारण लोगों ने गर्भवती को एंबुलेंस से बाहर निकाल कर पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी थी। सूचना के 20 मिनट बाद पुलिस और 40 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची। इस दौरान गर्भवती दर्द से छटपटाती रही।