फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Amar Ujala Foundation camp at the district hospital

अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान शिविर जिला अस्पताल में

Mon, 13 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 13 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
 Amar Ujala Foundation camp at the district hospital
कैंप - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। ये संयोग ही है कल जेठ का आखिरी मंगलवार है। मंगलवार को जगह-जगह भंडारा और शर्बत बांटकर लोग पुण्य कमाते हैं, किंतु रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। आपका रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाएगा इसलिए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक आइए और पाक रमजान व बड़े मंगल पर महादानी बनने का पुण्य कमाइए।

विज्ञापन


रक्तदान के लिए अभी तक 50 से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ये लोग मंगलवार को सुबह 10 बजे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक वहां पहुंच जाएं। अगर आप रक्तदान के इच्छुक हैं लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं तो भी ब्लड बैंक पहुंचे। तुरंत रजिस्ट्रेशन कर आपको महादानी होने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


रक्तदान करने में एक व्यक्ति का मात्र पांच से 10 मिनट का समय खर्च होगा। शिविर 10 बजे से रक्तदान पूर्ण होने तक जारी रहेगा। अमर उजाला के साथ-साथ स्वास्थ्य प्रशासन के आला अधिकारियों, चिकित्सकों व बुद्धिजीवियों ने जिले भर के लोगों से आह्वान किया है कि आएं और गरीबों व जरूरतमंदों के लिए इस अच्छी पहल में शामिल हो। इसके अलावा अमर उजाला रक्तदान करने वालों को एक प्रशस्ति पत्र भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय के  ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन अकील अहमद का कहना है कि काफी संख्या में लोग जागरूकता दिखा रहे हैं। पंजीकरण भी हो चुके हैं। इच्छुक व्यक्ति मंगलवार को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में पहुंचकर 10 बजे से रजिस्ट्रेशन कराकर रक्तदान कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अमर उजाला के मोबाइल नंबर 8859002957, 9451410009 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed