फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aluminum doors and windows that fit the cost and fashion

Hardoi News: लागत और फैशन में फिट बैठ रहे एल्युमिनियम के दरवाजे-खिड़की

Tue, 02 Dec 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Aluminum doors and windows that fit the cost and fashion
फोटो-03- दुकान पर एल्युमिनियम की कटिंग करते कर्मचारी। संवाद
हरदोई। लागत और फैशन में एल्युमिनियम के खिड़की-दरवाजों को लोग पसंद कर रहे हैं। लोग दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान और मकान में एल्युमिनियम के दरवाजे और खिड़की लगवा रहे हैं। एल्युमिनियम के खिड़की-दरवाजों आदि की मांग से कारोबारियों में कारोबार के प्रति उत्साह है।
विज्ञापन

व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकान और मकानों में वैसे तो लोग पहले लकड़ी की दरवाजे-खिड़की आदि लगवाते थे, कुछ समय बाद लोगों ने लोहे के खिड़की-दरवाजे लगवाने शुरू कर दिए। समय के साथ बदलाव आया और आधुनिकता की तरफ लोगों ने कदम बढ़ाया। एल्युमिनियम फ्रेम से खिड़की और दरवाजे लगने शुरू हुए। एल्युमिनियम से काम कराने में लागत कम आती है साथ ही फैशन में भी फिट बैठ रहे हैं।
विज्ञापन

एल्युमिनियम के फर्नीचर बनाने वाले अभिनेष गुप्ता, जफर मियां ने बताया कि लकड़ी के स्थान पर लोग एल्युमिनियम के फर्नीचर को अधिक पसंद कर रहे हैं। बताया कि दरवाजे और खिड़की खुलने वालों के साथ ही स्लाइडिंग में भी बन जाते हैं जिससे कम स्थान में यह खुल और बंद हो जाते हैं। बताया कि एल्युमिनियम के फर्नीचर की डिजाइन और साइज के हिसाब से कीमत तय होती है। वैसे 360 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से लेकर 700 रुपये प्रति स्क्वायर फीट तक खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सागौन-शीशम की लकड़ी से कम खर्च आता
दुकानों, कार्यालयों और मकानों में लोग लकड़ी के स्थान पर एल्युमिनियम के दरवाजे और खिड़की आदि लगवाना अधिक पसंद कर रहे हैं। इसके दो कारण निकलकर आए हैं। एक तो सागौन-शीशम की लकड़ी मिलना मुश्किल और उनकी कीमतें भी अधिक रहती हैं। वहीं, एल्युमिनियम आसानी से मिल जाता है और खर्च भी कम आता है। बारिश और नमी के कारण दीमक व कीड़े-मकोड़े भी एल्युमिनियम में नहीं लगते हैं। रख-रखाव का भी झंझट नहीं रहता है और एल्युमिनियम पर पेंट कराने की आवश्यकता भी नहीं रहती है।

फोटो-03- दुकान पर एल्युमिनियम की कटिंग करते कर्मचारी। संवाद

फोटो-03- दुकान पर एल्युमिनियम की कटिंग करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed