फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Along with the maximum, the minimum temperature also increased, hope is not being met

Hardoi News: अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी उछाल, नहीं मिल रही उम्मीद

Thu, 16 Apr 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Along with the maximum, the minimum temperature also increased, hope is not being met
हरदोई। गर्मी का सितम धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, दिन चढ़ने के साथ ही चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। अधिकतम तापमान में तो इजाफा हो रहा है रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। दिन में तेज धूप की वजह से लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा है और जो बाहर निकल रहे हैं वह गर्मी से बचने की जुगत करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पछुआ हवाओं का असर अब कमजोर होता जा रहा है। हवाएं कमजोर होते ही अब गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। सुबह के समय तो मौसम अनुकूल हो रहा है लेकिन दिन में चिलचिलाती धूप की वजह से लोग बेहाल हुए जा रहे हैं। सुबह नौ बजे तक तेज धूप होने लगती और दिन में 11 बजने तक पारा 30 डिग्री के ऊपर पहुंच जाता है। अगले कुछ दिनों गर्मी और बढ़ने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में उछाल दर्ज किया गया। अब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप की वजह से लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं वहीं धूप में निपकलने पर सिर को अंगौछा या फिर छाता से बचाने का प्रयास करते दिख रहे हैं। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है तो रात का तापमान भी बढ़ा हुआ है। रात का तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हवाओं की गति चार किमी प्रतिघंटा है और आने वाले दिनोंं में गर्मी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed