फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Allipur body caused mayhem reaching

अल्लीपुर शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Mon, 17 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 17 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Allipur body caused mayhem reaching
मृतका के घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। वाराणसी में हुए हादसे में मृत रामबेटी का शव रविवार को अल्लीपुर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। एंबुलेंस से आए शव को जिले की सीमा से देहात कोतवाली पुलिस ने गांव तक पहुंचाया। अंतिम संस्कार तक पुलिस गांव में ही मौजूद रही लेकिन तहसील का कोई अधिकारी और लेखपाल शाम तक गांव नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


देहात कोतवाली के अल्लीपुर गांव से करीब 25 लोग वाराणसी में जय गुरुदेव धर्म प्रचार संस्था के सत्संग में शामिल होने गए थे। रामपाल की पत्नी रामबेटी (60), बेटा हरिनाथ (45),चचेराभाई मंगू, उसकी पत्नी, सुरेंद्र, उसकी पत्नी के अलावा गांव के 21 लोग गए थे।
विज्ञापन


रामबेटे का परिवार और पड़ोसी लोडर से गए थे जबकि अन्य लोग ट्रेन से वाराणसी पहुंचे थे। हरिनाथ ने बताया कि पुल पर बहुत भीड़ थी। हम लोग दूसरे छोर पर पहुंचने ही वाले थे, तभी लोग भागने लगे। मैं और मां भी गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं तो जैसे तैसे उठ गया लेकिन मां नहीं उठ पाई। सैकड़ों लोग उसके ऊपर से निकल गए। इससे मां की मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची और लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हरिनाथ और मंगू भी मामूली रूप से घायल हो गए।

गांव के अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। परिजनों से उनकी फोन पर बात हुई है। रविवार सुबह लगभग 10 बजे रामबेटी का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। लौट कर आए लोगों से हर कोई हादसे के बारे में जानना चाहता था। दोपहर बाद रामबेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 गांव निवासी खुशीराम (35) ने ट्रेन से रिजर्वेशन कराया था। उसके साथ मोहल्ला के आठ लेाग गए थे। खुशीराम की भतीजी सीमा ने बताया कि शनिवार चार बजे उसको हादसे की जानकारी टीवी पर न्यूज चैनल पर से हुई। इससे घर के लोग बदहवास हो गए। इसके बाद चाचा को फ ोन किया तो उन्होंने सकुशल होना बताया। खुशीराम के साथ लालू भी गया था। हादसे के बाद लालू की मां रामरानी ने उसको फोन लगाकर हाल लिया।

अल्लीपुर गांव निवासी सावित्री (45) पत्नी गौरीशंकर क ा बाबा जय गुरदेव के कार्यक्रमों में पिछले कई सालों से आना जाना रहा है। इस बार वह साथ में अपने भाई संतोष को भी ले गई थी। हादसे की  सूचना के बाद लगभग छह बजे गौरीशंकर ने सावित्री को फोन लगाया लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी उसका रिसीव नहीं हुआ। इससे वह बदहवास हो गया, लगभग तीस मिनट बाद सावित्री ने फोन किया। गौरीशंकर ने जब फोन रिसीव न करने की वजह जानी तो उसने सत्संग में होने की बात कही।

 वाराणसी में जय गुरदेव धर्र्म प्रचार संस्था के सतसंग में शामिल होने के लिए जिले से लगभग पांच सौ लोग गए थे। जिले से छह निजी बसें बुक कराई गई थीं। जिसमें  कन्हईपुरवा, बिलग्राम चुंगी, सांडी, हरपालपुर, गोपामऊ, लोनार, कौंढ़ा और दुबघटिया से बसों में सवार होकर लोग गए थे। इसके साथ ही लोग लोडर, निजी वाहन व ट्रेनों से भी वाराणसी गए थे।


जयगुरूदेव की सत्संग में बनारस में मची भगदड़ में मौत के मुंह समाई अल्लीपुर गांव की महिला के परिजनाें के प्रति सदर तहसील प्रशासन की संवेदनहीनता दिखाई पड़ी । मृतका का शव उसके गांव अल्लीपुर (बावन ब्लाक ) शनिवार की रात ही आ गया था मगर तहसील प्रशासन की ओर से रविवार की दोपहर तक कोई झांकने नहीं पहुंचा । हल्का लेखपाल तक न  आने को लेकर लोगों में नाराजगी रही । एडीएम केबी अग्रवाल ने कहा कि वे इस मामले में नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराएंगे ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed