फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Alleging irregularities encompass

गड़बड़ी का आरोप लगाकर दिया धरना

Fri, 04 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 04 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Alleging irregularities encompass

हरदोई। सुरसा ब्लाक परिसर में बने मतदान केंद्र पर सपा और भाजपा प्रत्याशी के पोलिंग एजेंटों के बीच विवाद होने के बाद भाजपा प्रत्याशी का एजेंट वहां से चला गया। सूचना मिलते ही भाजपा प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। डीएम और एसपी ने जांच का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

विज्ञापन


स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र (एमएलसी) के मतदान में गुरुवार को सुरसा मतदान केंद्र्र पर सपा प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट ज्ञानसिंह ने भाजपा प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट गंगाराम पर आरोप लगाया कि उसका नाम मतदाता सूची में नहीं है। वह मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट नहीं बन सकता। इस पर गंगाराम केंद्र से चला गया। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल व पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा मौके पर पहुंचे और मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ता देख भाजपा प्रत्याशी के एजेंट को दोबारा बुलाकर मतदान कक्ष के बाहर बैठा दिया गया। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी शांत नही हुए। जिलाधिकारी रमेश मिश्र और एसपी अनीस अहमद अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान सपा प्रत्याशी मिस्बाहुद्दीन भी मौके पर पहुंच गए। मतदान केेंद्र पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने होते देख डीएम ने पूरे मामले की जांच एडीएम से कराने और मतदान केंद्र पर हो रही वीडियोग्राफी की सीडी उपलब्ध कराने के आश्वासन दिया तब धरना समाप्त हुआ। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल और सपा प्रत्याशी मिस्बाहुद्दीन एक-दूसरे से गले मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलानिर्वाचन अधिकारी/डीएम ने बताया कि भाजपा का पोलिंग एजेंट विवाद बढ़ने पर स्वयं चला गया था। मतदान के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा, पैरामिलेट्री फोर्स लगाया गया। साथ ही वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जा रही है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार ने बताया कि मतदाता सूची में फोटो का मिलान करने के बाद ही मतदाता वोट डालने जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed