फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   allegation of harassment, four families may leave village

उत्पीडन से परेशान चार परिवारों ने चिपकाए मकान बिकाऊ के पोस्टर

Mon, 18 Oct 2021 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
allegation of harassment, four families  may leave village
फोटो-25-मकान की दीवार पर रंग से लिखी मकान बिकाऊ की सूचना। संवाद - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। दबंगों के उत्पीड़न से त्रस्त अनुसूचित जाति के चार परिवार गांव से पलायन करने के लिए मजबूर हैं। पीड़ितों ने अपने मकानों की बिक्री के लिए पोस्टर चस्पा कर दिए। वहीं, कुछ लोगों ने अपने दरवाजों पर रंग से मकान बेचने की बात लिख दी है।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चतर्खा निवासी रामविलास, उसके भाई कौशल, परिवार के ही पिंटू और संजू ने सोमवार को अपने मकानों के बाहर गांव के दबंगों से त्रस्त होकर मकान बेचने का पोस्टर लगा दिया। राम विलास की पत्नी राजेश्वरी के मुताबिक 14 अक्तूबर को गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने उसे, उसके पति राम विलास और ससुर राम भजन को गालीगलौज कर जानमाल की धमकी देते हुए लाठी-डंडे व सरिया से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे मारपीट करने वालों के हौसले बुलंद हैं। अब दबंग लोग चारों परिवार के लोगों को जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पुलिस से मदद न मिलने के कारण चारों ने अपने मकान बेचकर पलायन करने का फैसला किया है। मामले में प्रभारी निरीक्षक राघवन कुमार सिंह ने घटना की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed