फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aligarh: Trayodashi ceremony will be held in the college where Kalyan Singh was a student.

अलीगढ़ : कल्याण सिंह जिस कॉलेज में छात्र रहे, उसी में होगा त्रयोदशी संस्कार

Fri, 27 Aug 2021 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो भूपेंद्र चौधरी, अतरौली
भूपेंद्र चौधरी, अतरौली Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 27 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Trayodashi ceremony will be held in the college where Kalyan Singh was a student.
अतरौली में त्रयोदशी संस्कार की तैयारियों का जायजा लेते वित्त राज्यमंत्री व अधिकारी - फोटो : ATHROLI

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अतरौली के जिस केएमवी इंटर कॉलेज में कभी छात्र रहे, उसी कॉलेज में एक सितंबर को उनका त्रयोदशी संस्कार होगा। इसके लिए केएमवी इंटर कॉलेज में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वीवीआईपी के लिए अलग से इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कल्याण सिंह ने वर्ष 1951-52 में केएमवी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई डीएस कॉलेज से पूरी कर शिक्षक बने थे। अतरौली के नगर पालिका इंटर कॉलेज व रायपुर स्टेशन के आर्यन कल्चर इंटर कॉलेज में शिक्षक रहे।
विज्ञापन


1967 में वह अतरौली से विधायक बने। स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के पद तक पहुंचे। 21 अगस्त को उनका निधन हो गया। त्रयोदशी संस्कार की तैयारियों में कॉलेज का स्टाफ भी जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याण की पढ़ाई का गवाह है अशोक का पेड़
केएमवी इंटर कॉलेज में अशोक का वह पेड़ आज भी मौजूद है, जिसके नीचे बैठकर कभी कल्याण सिंह पढ़ा करते थे।
प्रधानाचार्य पीके श्रोत्रिय, शिक्षक राकेश चौधरी, पृथ्वीराज शर्मा बताते हैं कि वर्ष 2010 में केएमवी के शताब्दी वर्ष समारोह में कल्याण सिंह आए थे, तब उन्होंने स्वयं बताया था कि अशोक के इस पेड़ के नीचे बैठकर उन्होंने शिक्षा हासिल की थी।
साथ ही चुनावी जनसभा के लिए कल्याण सिंह ने हमेशा केएमवी इंटर कॉलेज के मैदान को चुना। सैकड़ों जनसभाएं इस कॉलेज के मैदान पर कीं।

कॉलेज में बना है कल्याण भवन
केएमवी इंटर कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह में 19 सितंबर 2010 को कल्याण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। तब उन्होंने कॉलेज में भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये दिए थे।
इससे केएमवी के मुख्य द्वार पर कल्याण भवन बना हुआ है। मुख्यमंत्रित्व काल में वर्ष 1991 में केएमवी कॉलेज की चारदीवारी निर्माण के लिए पांच लाख रुपये दिए थे।

शिक्षकों की बात......
- केएमवी के लिए यह सम्मान की बात है। यहां छात्र रहकर कल्याण सिंह मुख्यमंत्री व राज्यपाल के पद तक पहुंचे। विश्वपटल पर अतरौली का नाम पहुंचाया। बाबूजी बेहद मिलनसार थे। केएमवी का कोई शिक्षक कभी किसी काम के लिए उनके पास गया तो निराश नहीं लौटा। - विनोद अरोरा, प्रबंधक।
- कॉलेज के शताब्दी वर्ष पर बाबूजी केएमवी में आए थे तब उन्होंने खुद अशोक के पेड़ की तरफ इशारा कर बताया था कि उन्होंने इस वृक्ष के नीचे बैठकर शिक्षा हासिल की है। एक सितंबर को उनका त्रयोदशी संस्कार केएमवी में होगा। तैयारी में प्रशासन के साथ कॉलेज स्टाफ भी लगा है।- पीके श्रोत्रिय, प्रधानाचार्य।
- 1991 में मुख्यमंत्री के रूप में बाबूजी पहली बार केएमवी में आए तो किसी मुख्यमंत्री के सामने मंच का संचालन मुझे करना पड़ा। मेरे पैर कांप रहे थे। बाबूजी ने यह भांप लिया। पास बुलाकर कहा घबराओ मत। अच्छा बोल रहे हो। आराम से संचालन करो। तब मेरी बहुत हिम्मत बढ़ी। - प्रमोद शर्मा, प्रवक्ता।
- यह हमारा सौभाग्य है कि यहां के छात्र रहे बाबूजी का त्रयोदशी संस्कार भी इसी कॉलेज में होने जा रहा है। इसमें तमाम वीवीआईपी एक बार फिर केएमवी इंटर कॉलेज में आएंगे। बाबूजी के कारण केएमवी कॉलेज का नाम भी देश-दुनिया में सुर्खियों में रहेगा। - धनंजय शर्मा, प्रवक्ता।
- केएमवी की वर्षगांठ पर बाबूजी कई बार यहां आए। मुझे भी उनके सामने मंच संचालन करना होता था। मंच संचालन में यदि कहीं कोई कमी लगती तो धीरे से पास बुलाकर एक शिक्षक की तरह बताकर संचालन की बारीकियाें में सुधार करवाते थे। उनके जाने से कॉलेज गमगीन है।- संदीप रोहिला, प्रवक्ता।

ढाई बजे मढ़ौली बाग पहुंचेगा अस्थि कलश
कल्याण सिंह का अस्थि कलश शुक्रवार को उनके पैत्रक गांव मढ़ौली स्थित बाग पर अपराह्न 2.30 बजे पहुंचेगा।
उनके पुत्र व एटा सांसद राजवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर यह सूचना दी है। बताया कि सुबह नौ बजे वह नरौरा के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से अस्थि कलश लेकर आते समय रास्ते के हर गांव में रुकेंगे।

यह है अस्थि कलश कार्यक्रम
नरौरा से दोपहर एक बजे अतरौली के लिए प्रस्थान। नरौरा परमाणु केंद्र पर 1.10 बजे। रामघाट तिराहा 1.20 बजे। जरगवां 1.30 बजे। जिरौली धूमसिंह 1.40 बजे। भोजपुर 1.50 बजे। ककेथल दो बजे।
पिलखुनी 2.10 बजे। अतरौली 2.20 बजे। मढ़ौली बाग 2.30 बजे। उन्होंने कहा कि किन्हीं कारणों से यदि लोग बाबूजी की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सके हैं तो वह इन गांवों में पहुंचकर अस्थि कलश के दर्शन कर सकते हैं।

केएमवी के सामने पार्किंग के लिए सिरदर्द बना जलभराव
केएमवी इंटर कॉलेज में कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार के लिए सफाई अभियान चल रहा है। कॉलेज के सामने मैदान में वीवीआईपी की गाड़ियों की पार्किंग की तैयारी है लेकिन वहां जलभराव अधिकारियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

केएमवी इंटर कॉलेज के सामने नाले का निर्माण दो साल से रुका है। एक दुकान के दोनों ओर नाला बन गया है लेकिन दुकान के आगे से नाले का निर्माण नगर पालिका नहीं करवा पा रही है।

पालिका के अनुसार सड़क की सीमा में आ रहे दुकान के कुछ हिस्से को तोड़ना पड़ेगा। वहीं दुकानदार पालिका के इस तर्क को गलत बता रहे हैं। दो साल से यही खींचतान चल रही है।

इससे कॉलेज रोड और मैदान पर जलभराव रहता है। बारिश में हालात बदतर हो जाते हैं। प्रशासन इसी मैदान पर वीवीआईपी के लिए पार्किंग की व्यवस्था में लगा है, लेकिन जलभराव इसमें रोड़ा बन रहा है।

वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम डीपी पॉल ने बृहस्पतिवार को यहां निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क व हेलीपैड बनाने में जुटा है।

महिलाएं बोलीं, स्थायी समाधान करो
मोहल्ला बहादुरनगर की विमलेश देवी, अल्का, सुनीता, रॉली, लक्ष्मी शर्मा, सीमा, निधि भारद्वाज, गायत्री देवी, पिंकी, रेनू, अनुपम आदि वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह व अधिकारियों के पास पहुंचीं। कहा कि जलभराव से मोहल्ले में रहना दूभर हो रहा है।

बदबू से सभी परेशान हैं। बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। अस्थाई समाधान की दोनों पक्षों में सुलह कराकर स्थाई समाधान के लिए नाला निर्माण कराया जाए। वित्त राज्यमंत्री ने एक सितंबर के बाद इस समस्या के समाधान का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed