फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aligarh: Son kills father by beating him

अलीगढ़ : बेटे ने घूसों से पीटकर पिता को मार डाला

Sat, 23 Apr 2022 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Son kills father by beating him
रामनिवास शर्मा का फाइल फोटो।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जखैरा में शनिवार की शाम करीब सात बजे संपत्ति के विवाद में बेटे ने अपने पिता की घूंसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव जखैरा निवासी रामनिवास शर्मा (70) गांव में ही पंडिताई का काम करते थे। उनके तीन बेटे हैं। दूसरे नंबर का बेटा चंद्रशेखर उर्फ पिंटू अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी व पिता से झगड़ा करता था। शुक्रवार की रात भी चंद्रशेखर का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ। तब पिता व अन्य भाइयों ने बीच-बचाव करा दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से चंद्रशेखर घर से नदारद था। शाम करीब सात बजे शराब पीकर वह घर पहुंचा और पिता रामनिवास शर्मा से झगड़ा शुरू कर दिया। पिता कुछ कहते उससे पहले ही चंद्रशेखर उन्हें घूंसों से पीटने लगा। इससे रामनिवास शर्मा की नाक और मुंह से खून निकलने लगा और वह अचेत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आरोपी भाग निकला। खबर पाकर छोटा बेटा भजमन नारायण व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वे डॉक्टर के पास ले जा रहे थे लेकिन रामनिवास ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सीओ शिवप्रताप सिंह व इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह गांव पहुंच गए।

- चंद्रशेखर शराब पीकर अक्सर पत्नी व पिता से झगड़ा करता था। रामनिवास ने उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर उसकी पत्नी के नाम उसके हिस्से की संपत्ति की वसीयत करना चाहते थे। चंद्रशेखर ने घूंसे से पिता के चेहरे पर प्रहार किया इससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है। जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।
- शिवप्रताप सिंह, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed