फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : दो सगी बहनों समेत तीन किशोरियां लापता

Sat, 28 May 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
हरदेवी - फोटो : ATHROLI
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंधौरा से दो सगी बहनों समेत तीन किशोरियां छह दिन पहले अचानक लापता हो गईं। इससे उनके परिवार वाले बेहद परेशान हैं। तमाम जगह तलाश के बाद पुलिस ने तीनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस समेत सर्विलांस टीम उनकी तलाश में लग गई है। पुलिस के अनुसार किशोरियों के मोबाइल की अंतिम लोकेशन गोवा में दिख रही है, उसके बाद से उनके फोन स्विच ऑफ हैं।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के गांव सिंधौरा निवासी अरविंद कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह उर्फ बाबी के अनुसार उनकी दो बहनें प्रियंका (17) व कीर्ति (13) तथा पड़ोस की रहने वाली हरदेवी (14) पुत्री हरपाल सिंह 22 मई की शाम से लापता हैं। तीनों की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को कोतवाली में तीनों की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। छह दिन बीत गए, लेकिन तीनों का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रियंका के पास मोबाइल था, जिसकी अंतिम लोकेशन गोवा में दिख रही है। इसके बाद से वह मोबाइल स्विच ऑफ है। इससे किशोरियों के परिवार वाले अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। प्रियंका 12वीं, हरदेवी कक्षा 9 व कीर्ति कक्षा 8 में पढ़ती हैं। परिवार को आशंका है कि कोई व्यक्ति नौकरी अथवा अन्य प्रलोभन देकर किशोरियों केे बहलाकर अपने साथ ले गया होगा। अतरौली कस्बे के मोहल्ला ऊंचान निवासी एक व्यक्ति पर परिवार को शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किशोरियों की अंतिम लोकेशन गोवा में मिली थी। अब मोबाइल बंद हैं। सर्विलांस व पुलिस की टीम तीनों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही किशोरियों खोज निकाला जाएगा। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।- शिवप्रताप सिंह, सीओ।

प्रियंका

प्रियंका - फोटो : ATHROLI

कीर्ति।

कीर्ति।- फोटो : ATHROLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed