{"_id":"619e94e9b59c9c21f70ef95b","slug":"aligarh-news-athroli-news-ali2789390161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः संबंधों में बाधक बन रहे पति की पत्नी ने प्रेमी से कराई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः संबंधों में बाधक बन रहे पति की पत्नी ने प्रेमी से कराई हत्या
विज्ञापन
हरिओम की हत्या में नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : ATHROLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव तोछी के निकट की गई अतरौली के हरीओम की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के द्वारा करवाई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
नगर के बहरावद की पुलिया के निकट रहने वाले हरीओम पुत्र केवल सिंह की हत्या कर शव तोछी के निकट भूसा में रख दिया था। हरीओम के भाई रवि कुमार ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ छर्रा विशाल चौधरी के निर्देशन में पुलिस ने विवेचना शुरू की। इस कांड में देवेन्द्र कुमार पुत्र बीधम्बर निवासी मोहल्ला कटरा अतरौली, नरेश कुमार पुत्र मिठ्ठन लाल निवासी मोहल्ला बाबू नगर अतरौली, दिनेश पुत्र रामप्रकाश निवासी मोहल्ला शिवाजी नगर अतरौली व सरिता पत्नी मृतक हरिओम निवासी बाबूनगर अतरौली के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने देवेन्द्र की निशानदेही पर हरिओम के पैर का जूता व घटना में प्रयुक्त नरेश की बुलेट बाइक को अतरौली अस्पताल के पास से बरामद कर लिया।
गला दबाकर व ईंट से कुचलकर की हत्या
एसओ रामवकील के अनुसार पूछताछ करने पर अभियुक्त देवेन्द्र कुमार ने स्वीकारा कि देवेंद्र, हरिओम व दिनेश तीनों भट्टों पर ईंट ढोने का काम करते हैं । हरिओम दिनेश की बूआ का लड़का था। देवेंद्र का अक्सर हरिओम के घर आना जाना था। इससे उसकी पत्नी सरिता से देवेंद्र के संबंध हो गए। हरिओम शराब पीने व जुआ खेलने का आदी था। अक्सर वह शराब पीकर सरिता के साथ मारपीट करता था। देवेंद्र व सरिता के बीच संबंधों की जानकारी हरिओम को भी हो गई थी। इसे लेकर हरिओम और देवेंद्र के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। सरिता भी देवेंद्र का ही पक्ष लेती थी । पत्नी से संबंधों के चलते हरिओम देवेंद्र से रंजिश मानता था।16 नवंबर को मोहल्ला कटरा निवासी बबलू के छोटे भाई अजीत पुत्र राजकुमार की बारात गांव वीसनपुर जा रही थी। जिसमें देवेंद्र, दिनेश, नरेश व हरिओम को जाना था। इसी दिन देवेंद्र ने सरिता से सलाह कर हरिओम की हत्या की योजना बना डाली। बरात में शामिल होकर चारों लौटने लगे। तभी हरिओम को नरेश की बुलेट बाइक पर बैठा लिया। तीनों ने साथ बैठकर शराब पीते हुए हरिओम को ज्यादा शराब पिला दी। तीनों लोग तोछी के निकट जूनियर हाईस्कूल के सामने सामने गांव खेड़िया धौंकल को जाने वाले रास्ते के पास पहुंचकर नरेश ने हरिओम के गले में अपने हाथ से फंदा डालकर गला घोंट दिया। देवेंद्र ने हरिओम के गुप्तांग में लात मार दी जिससे वह गिर गया और ईंट से हरिओम के ऊपर कई बार भी किए।