फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aligarh: Made of chemical sanitizer busted

अलीगढ़ : केमिकल से सैनिटाइजर बनाने का भंडाफोड़

Tue, 21 Sep 2021 06:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Made of chemical sanitizer busted
आरोपी प्रदीप। - फोटो : ATHROLI
अतरौली थाने से महज डेढ़ सौ मीटर दूर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध केमिकल से सैनिटाइजर आदि बनाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। फैक्टरी से भारी मात्रा में लिक्वड आदि बरामद हुआ है। प्रयोगशाला की जांच में अवैध केमिकल से सैनिटाइजर आदि बनाने की पुष्टि होने के बाद आबकारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फैक्टरी संचालक को पकड़ लिया, जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाने के समीप इंडस्ट्रियल एरिया में प्रदीप पुत्र जयदीप सिंह की हिना केमिकल्स के नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी में वार्निस, पॉलिस व सैनिटाइजर आदि बनता है। आबकारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जहरीली शराब से लोगों की मौत के बाद आबकारी टीम ने इस तरह की लाइसेंसधारी फैक्टरी से भी सैंपल लेकर मेरठ की प्रयोगशाला में भेजे थे।
विज्ञापन

फैक्टरी द्वारा आबकारी से लिए जा रहे थिनर आदि का रिकार्ड भी देखा गया था। प्रयोगशाला की जांच में पाया कि वार्निश व सैनिटाइजर एसडीएस के स्थान पर अवैध मिथाइल व केमिकल डालकर बनाया जा रहा था। यह केमिकल इतना खतरनाक है कि गलती से कोई सेवन कर ले तो मौत हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लाखों रुपये रोजाना की सरकारी राजस्व की भी हानि हो रही थी। फैक्टरी से एक ड्रम में 60 लीटर लिक्विड सफेद रंग, दो बोतल एक-एक लीटर लिक्विड सफेद रंग, छह पेटी जिनमें कुल 205 शीशी लिक्विड बरामद किया गया है। आरोपी फैक्टरी मालिक प्रदीप को जेल भेजा गया है।

- ऑपरेशन धोखाधड़ी के तहत आबकारी की रिपोर्ट पर गलत सैनिटाइजर बनाकर भारी मुनाफा कमाने व आबकारी नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले कारोबारी प्रदीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।- शिव प्रताप सिंह, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed