{"_id":"626441938ff88529bc195d52","slug":"aligarh-father-raped-daughter-by-giving-her-intoxicants-in-a-cold-drink-athroli-news-ali2899675164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर पिता ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर पिता ने किया दुष्कर्म
Sun, 24 Apr 2022 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 02:49 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Amar Ujala Digital
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने बेटी से दुष्कर्म किया। घटना 18 अप्रैल की है। शनिवार को पीड़िता की मां ने कोतवाली पहुंचकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला के अनुसार 18 अप्रैल को वह अपनी रिश्तेदारी में गई थी। घर पर पति व नाबालिग बेटी थे। रात के समय उसके पति ने बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन
इससे वह बेहोश हो गई। महिला के अनुसार बेहोश होने पर पति ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। सीओ शिवप्रताप सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन