{"_id":"67169c5b494f3eb68a04119d","slug":"akhilesh-yadav-is-a-goon-and-mafia-leader-keshav-prasad-maurya-hardoi-news-c-12-knp1001-870770-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडा, माफिया के सरगना हैं अखिलेश यादव : केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडा, माफिया के सरगना हैं अखिलेश यादव : केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया पर हमला बोला। कहा कि गुंडे, अपराधी और जितने भी प्रकार के माफिया हैं, उन सभी के अखिलेश यादव सरगना हैं। कहा कि अखिलेश यादव को कोई अधिकार नहीं है कि वह दंगे की बात पर कुछ भी कहें। उनके शासनकाल में उप्र एक भी दिन दंगा मुक्त नहीं रहा है।
उपमुख्यमंत्री सोमवार को यहां उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के पति पूर्व विधायक स्व. उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़ी फील्ड में समारोह और पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दंगों पर अखिलेश यादव को कुछ भी बोलना शोभा नहीं देता है। बहराइच हो या प्रदेश में कहीं भी कोई अराजकता करेगा, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा तो सरकार कानून के हिसाब से कार्रवाई के लिए तत्पर है।
प्रदेश की कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। अपराधियों, माफिया, दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई होती है तो अखिलेश यादव विचलित हो जाते हैं। जिस दिन गुंडे, अपराधी, माफिया, दंगाई सपा का साथ छोड़ देंगे उस दिन सपा समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। सदस्यता अभियान पर सपा मुखिया के बयान पर कहा कि भाजपा के बारे में जब कुछ बोलते हैं, तब लगता है कि अखिलेश यादव को अपना इतिहास और अपना शासनकाल याद नहीं आता है।
विज्ञापन
रामगोपाल यादव के बयान पर कहा कि भाजपा की एकतरफा जीत से विरोधी दल चित हो गए हैं। कानून-व्यवस्था के सवाल पर कहा कि प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ें। रायबरेली और प्रदेश हम (भाजपा) संभाल लेंगे।