फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Akhilesh should stop thinking about 2027 or 2047: Keshav Maurya

अखिलेश 2027 तो क्या 2047 तक के लिए सोचना छोड़ दें : केशव मौर्य (लखनऊ के ध्यानार्थ)

Sun, 12 Jan 2025 05:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 12 Jan 2025 05:36 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh should stop thinking about 2027 or 2047: Keshav Maurya
फोटो-10,11,12,13,14
विज्ञापन

- सैफई में 2047 तक के लिए साइकिल रख दें अखिलेश : डिप्टी सीएम
- बोले- पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है : केशव
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुछ लोग 2027 के सत्ताधीश अखिलेश की होर्डिंग लगवा रहे हैं। हरदोई की धरती से कह रहा हूं कि अखिलेश 2027 छोड़ दें, 2047 के बारे में भी न सोचें। पीडीए तो परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है।
अखिलेश यादव अपनी साइकिल 2047 तक के लिए सैफई ले जाएं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है और इसी अनुसार कार्य भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की ओर से शहर के गांधी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरदोई और नरेश अग्रवाल के परिवार के बीच गजब का दुलार और स्नेह है। बिल्कुल वैसे जैसे दूध में चीनी मिल जाती है। नरेश अग्रवाल ने जिस तरह अपनी बात रखी उससे यह एहसास हो जाता है कि लगाव और दुलार कितन तगड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को कार्यकर्ता पहले और उपमुख्यमंत्री बाद में बताते हुए केशव मौर्य ने कहा कि व्यस्तताओं के बीच यहां के लिए समय निकाला, क्योंकि यहां कार्यकर्ता समागम था। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने भ्रम फैलाकर प्रदेश में हमारा प्रदर्शन कुछ कमजोर किया।
हरियाणा, महाराष्ट्र के विधानसभा और प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों का भ्रम टूट चुका है। कहा कि भाजपा दिल्ली भी जीतेगी और मिल्कीपुर का उपचुनाव भी। केंद्र और राज्य सरकार की उपलिब्धयां बताते हुए कहा कि महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। सभी लोग आइएगा।
कहा कि अखिलेश यादव कुंभ को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे 2013 में तब कुंभ की जिम्मेदारी आजम खां को सौंप दी थी। तब अव्यवस्थाओं के कारण दुर्घटनाएं हुई थीं। जनसभा को मिश्रिख सांसद अशोक रावत, एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, भाजपा के जिला प्रभारी शंकरलाल लोाधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने ने भी संबोधित किया। संचालन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला ने किया।

इनसेट
मैं वो शेर हूं जो मौके पर शिकार करना नहीं छोड़ता : नरेश अग्रवाल
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल अपने पुराने अंदाज में ही नजर आए। कहा भी कि लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बोल रहा हूं। कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही थी, लेकिन फिर भी हरदोई नितिन ने ही जीती। हरदोई सीट भाजपा तब जीती जब हम भाजपा में आए। मेरी कुंडली में यश के साथ अपयश भी लिखा है। जिसको लड़ाता हूं, जिताता हूं और फिर गाली भी खाता हूं। उन्होंने खुद के लिए कहा कि मैं वो शेर हूं जो देखता सब रहता है और मौके पर शिकार करना नहीं छोड़ता। कहा कि चुनाव जीतने हारने स कोई नेता नहीं बनता। नेता वह होता है जो जनता के दिल में रहता है।

इनसेट
मंच से नितिन अग्रवाल ने बताई विरोध होने की वजह
कार्यकर्ता सम्मेलन में आबकारी मंंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि लंबे कुर्ते वाले वोटों के ठेकेदारों को कभी अपने आस पास नहीं फटकने दिया। कार्यकर्ताओं और उनके सम्मान के लिए लड़ता हूं। सुशील अवस्थी छोटे महाराज 40 साल से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्हें क्रय विक्रय समिति का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, तो कुछ लोग विरोध करने लगे। मैंने प्रतिष्ठा जोड़ी और इतने पुराने कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनवाया। विरोध इसलिए भी है कि चुनाव में जनसभाओं में कह दिया था कि जनप्रतिनिधि किसी को अपना प्रतिनिधि न बनाएं। प्रतिनिधि दलाली करते हैं।श्र जनता का प्रतिनिध खुद जनप्रतिनिधि को होना चाहिए। यही बात कुछ लोगों को खराब लग गई।

इनसेट
डिप्टी सीएम ने बढ़ाया नितिन का हौसला, बोले इनके सवाल से असहज हो जाते थे मंत्री
डिप्टी सीएम ने नितिन अग्रवाल के लिए कहा कि 2017 में नितिन हमारे दल में नहीं थे, लेकिन विधानसभा में थे। यह बहुत पढ़कर विधानसभा में आते हैं। इनके सवाल हमारे कुछ मंत्रियों को असहज कर देते थे। फिर नरेश अग्रवाल के साथ नितिन भी भाजपा में आ गए। तब बहुत खुशी हुई। नितिन से कहा कि विरोध तो ताकतवर का होता है। इसकी चिंता किए बगैर पार्टी के निर्धारित लक्ष्य और हरदोई के विकास के लिए काम करते रहें।

नरेश अग्रवाल के यह बयान भी रहे चर्चा में
- 2016 में केशव मौर्य नए प्रदेश अध्यक्ष हुए थे। जलजला हमारा भी था। नितिन को चुनाव में हराने के लिए प्रतिष्ठा लगाई गई, लेकिन नितिन जीते ताे प्रधानमंत्री ने आशीर्वाद दिया।

- भाजपा जिलाध्यक्ष बब्बन के पास कुछ ऐसे लोग बैठे रहते जिनके पास मेरे विरोध केअलावा कोई काम नहीं। हमेशा विरोध करते हैं, लेकिन बिगाड़ कुछ नहीं पाते।
- नरेश अग्रवाल ने कहा कि केशव मौर्य के नेतृत्व में 2017 का विधानसभा चुनाव हुआ। हमारा कुशवाहा वोट भी केशव के चक्कर में हमसे कट गया था।
- एमएलसी अशोक अग्रवाल से कहा कि दुनिया को पूजते हो, एक ही भगवान को पूजो। तुमको एमएलसी हमने बनाया।

इनसेट
डिप्टी सीएम के इन बयानों पर खूब बजीं तालियां
मेरा आवास 7-कालीदास मार्ग है। कार्यकर्ताओं के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं। मैं प्रयागराज का रहने वाला। आप सबको महाकुंभ के लिए आमंत्रित कर रहा हूूं। जानकार बताते हैं कि 144साल में एक बार ऐसा मुहूर्त आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संतों के चरण पखारते। सफाई कर्मियों को सम्मान देते। अखिलेश और राहुल ऐसा नहीं कर सकते। ऐसा कमल खिलाते रहिए ताकि लक्ष्मी आती रहे और विकास होता रहे। 2022 के चुनाव में सपा अहंकार के आकाश पर थी। जनता ने अहंकार चकनाचूर कर दिया। कटेहरी और कुंदरकी सीटें जीती हैं। 2027 में करहल भी जीत लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed