{"_id":"5f148c538ebc3e9fab3b0afc","slug":"agriculture-college-will-be-formed-as-covid-hospital-hardoi-news-knp572129149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि महाविद्यालय भी कोविड-19 अस्पताल, नवोदय पर भी विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि महाविद्यालय भी कोविड-19 अस्पताल, नवोदय पर भी विचार
विज्ञापन
हरदोई। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब कृषि महाविद्यालय को भी कोविड अस्पताल के रूप में संचालित करने की तैयारी है। इसके अलावा पिहानी के इटारा में स्थित नवोदय विद्यालय में भी अस्पताल के संचालन पर विचार किया जा रहा है। रविवार को शाहाबाद के एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ नवोदय विद्यालय का जायजा लिया।
मलिहामऊ के कोविड अस्पताल में 150 बेड हैं, जबकि बावन सीएचसी में बनाए गए अस्पताल में 30 बेड की व्यवस्था है। जिले में तीसरा कोविड अस्पताल लखनऊ रोड पर 100 बेड का संयुक्त अस्पताल में बनाया गया है।
इस तरह अभी तक कोविड अस्पतालों में 280 बेड की ही व्यवस्था है। इसे देखते हुए डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर बिलग्राम चुंगी स्थित कृषि महाविद्यालय को भी कोविड अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा पिहानी के इटारा में स्थित नवोदय विद्यालय को भी कोविड-19 अस्पताल बनाने पर विचार किया जा रहा है। एसडीएम शाहाबाद अतुलप्रकाश श्रीवास्तव ने रविवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अहिवरन लाल और कोतवाल एसपी शुक्ला के साथ नवोदय विद्यालय का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे।